फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Proceed by following the values of truth, non-violence, peace

सच्चाई, अहिंसा, शांति के मूल्यों पर चल कर आगे बढ़ें

Sat, 02 Oct 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Proceed by following the values of truth, non-violence, peace
बलिया। जिले में शनिवार दो अक्तूबर को धरती के दो लाल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर झंडारोहण किया गया। जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में रामधुन व गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इसमें दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के पदचिन्हों पर चलने का सन्देश दिया। उन्होंने गांधीजी के तीन बंदरों की चर्चा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से हम सब पुराने संस्कारों व मूल्यों को भूलते जा रहे हैं। बुरा मत सोचो, बुरा मत करो और बुरा मत देखो में एक और बात जोड़ते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अगर बुरा देखते हैं तो यह जरूरी है कि उसको रोकने का प्रयत्न जरूर करें। मौजूद सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का आह्वान किया कि सच्चाई, अहिंसा, शांति के मूल्यों पर चल कर आगे बढ़ें। सीआरओ, एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने भी गोष्ठी को सम्बोधित किया। डिप्टी कलेक्टर राजेश यादव, सीमा पाण्डेय, मोतीलाल यादव, गुलाब चन्द्रा सहित सभी कलेक्ट्रेट स्टाफ मौजूद था। एसपी राज करन नय्यर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर तिरंगे को सलामी दी। चित्र पर माल्यार्पण किया गया व उनके आदर्शों तथा विचारों को सभी पुलिस फोर्स को अवगत कराया। सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। चतुर्थ श्रेणी के सफाई कर्मचारियों को उपहार देकर उन्हे सम्मानित किया गया। शहर के नागाजी नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर माल्देपुर में समारोह हुआ। मुख्य अतिथि रामय संगठन मंत्री गोरक्ष प्रान्त ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह चौहान, जगदीश सिंह, डॉ. मनोज अस्थाना रहे।
विज्ञापन

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री का प्रदेय विषय पर गोष्ठी हुई। डॉ. गणेश कुमार पाठक, डॉ. प्रमोद शंकर पांडेय, कुलसचिव संतलाल पाल, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. अपराजिता उपाध्याय, अतुल, किशन, अविनाश, सुरेंद्र, चंद्रमा, राजेश मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी भवन पर जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि दोनों महापुरुषों द्वारा किए गए कार्यों को नहीं भुलाया जा सकता। राजेन्द्र चौधरी, विपिन पांडेय, फूल बदन तिवारी, गिरधारी मिश्रा, लालजी यादव, अजय बहादुर राय, धनु आदि उपस्थित रहे। शहर के जगदीशपुर मोहल्ला स्थित ज्ञान पीठिका स्कूल में जयंती मनाई गई। शिक्षिका हैप्पी, प्रिंसिपल शारदा, कैथरीन, आसना सिंह, बुशरा, वंदना पांडेय, अनुराधा सिंह, राकेश व दिवाकर आदि रहे। स्कूल की डायरेक्टर रीना सिंह ने आभार व्यक्त किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 20 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल थे
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जयंती की धूम
बलिया। गांधी और शास्त्री जयंती की शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में धूम रही। सिकंदरपुर नगर पंचायत कार्यालय में जयन्ती मनाई गयी। ईओ एवं चेयरमैन रविन्द्र वर्मा ने सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्रम व उत्कृष्टता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अताउल्लाह खान, सुनील, हाफीज इलियास समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सिकन्दरपुर रेंज अंतर्गत लिलकर में गांधी जयंती को वन्य जीव प्राणी सप्ताह के रूप में मनाया गया। जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान ने वन्य जीवों के महत्व, उपयोगिता, संरक्षण व संवर्धन पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य प्रताप सिंह, वन रक्षक आदित्य नारायण तिवारी, मीनाक्षी मिश्रा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। बैरिया के ग्राम पंचायत भवन कोटवां में प्रधान संघ के अध्यक्ष रोशन गुप्त के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। बीडीओ रणजीत कुमार, प्रधान वंदना गुप्ता ने गांधीजी व शास्त्री के चित्र पर माल्यर्पण किया। रामधुन गाकर लोगों ने बापू का स्मरण किया। तहसील में एसडीएम अभय कुमार सिंह, तहसीलदार शिवसागर दुबे, नायब तहसीलदार रजत सिंह ने माल्यार्पण किया। द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय में पौधरोपण किया।
बेल्थरारोड में एलडीएम सर्वेश कुमार ने पुष्प अर्पित किया। डीएवी इंटर कॉलेज पर प्रबंधक अनूप कुमार हेमकर ने कृतित्व पर चर्चा की। उभांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। कर्पूरी ठाकुर धनुषधारी आईटीआई तेलमा जमालुद्दीनपुर में प्रबंधक मुखराम प्रसाद ने गांधी-शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर पर धूमधाम से जयन्ती मनाई गई। शिक्षिका रीना चौहान, कुमकुम सिंह, प्रिया त्रिपाठी, अवधेश कुमार उपस्थित रहे। बच्चों को संकल्प संस्था के सचिव आशीष त्रिवेदी ने पुरस्कृत किया। ब्लाक हनुमानगंज में झंडारोहण किया गया। बीडीओ जितेंद्र सिंह, प्रमुख उषा देवी रहीं। गौरीशंकर राय कन्या महाविद्यालय करनई में स्वास्थ्य, जांच एवं रक्तदान, कोविड-19 टीकाकरण शिविर के गोष्ठी हुई। जेएनसीयू की कुलपति कल्पलता पांडेय ने कहा कि समाज में ऐसे कार्यक्रमों की महती भूमिका है। संयोजिका डॉ. सुचेता प्रकाश रहीं। डॉ. सिद्धार्थमणि दुबे की अगुवाई में डॉ. शशि प्रकाश, डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. फैजल यूनुस खान, डॉ. प्रियंका राय, डॉ .साकेत बिहारी, डॉ. सीपी पांडेय ने मरीजों का इलाज किया।
कांग्रेस कैंप कार्यालय पर पीयूष मिश्र के संयोजकत्व में गायत्री पूजन, हवन, प्रार्थना तथा शांति पाठ का आयोजन किया गया। टोली नायक डीपी सिंह, प्रसेन सिंह तथा विजेंद्र नाथ चौबे, अवधेश राय ने लोक मंगल की कामना को लेकर गायत्री पूजन, हवन तथा शांति पाठ कराया। पीएन इंटर कालेज दूबेछपरा में जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य गिरिजेश दत्त शुक्ल ने झंडारोहण किया। अवध बिहारी सिंह महाविद्यालय करमानपुर में प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भारत के निर्माण में गांधीजी एवं शास्त्री का योगदान अतुलनीय है। गड़वार स्थित %द होराइजन% स्कूल में गांधी जयन्ती मनाई गई। प्रधानाचार्य एस सिंह, अंजली पाण्डेय रहे।

दुबहर के ग्रामसभा दोपही के पूर्व प्रधान देवब्रत दुबे के आवास पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। शुरुआत प्रज्ञा पाण्डेय अध्यक्ष बाल कल्याण समिति तथा थानाध्यक्ष हल्दी सुरेश चन्द्र द्विवेदी ने किया। विमल पाठक, अमित दुबे, पप्पू सिंह, अजय पांडेय,नागेंद्र पांडेय, शत्रुघ्न पांडेय,अर्जुन दुबे,राजेन्द्र पाण्डेय, शशिकांत चौबे थे। फूलन सेना की ओर से ग्रामसभा मोहन छपरा में गांधी जयंती मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष साहनी वीरेंद्र निषाद, परमात्मा साहनी, पप्पू साहनी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed