फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Problem solved, it is my and the legislator's responsibility: SDM

मेरी और विधायक की जिम्मेदारी, निकालें हल: एसडीएम

Fri, 21 Feb 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Problem solved, it is my and the legislator's responsibility: SDM
बैरिया। उपजिलाधिकारी बैरिया अशोक चौधरी ने कहा कि जिम्मेदार पद पर होने के कारण उनकी जिम्मेदारी बनती है कि मामले का हल निकालें। यही बात बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह पर भी लागू होती है। हम दोनों की ही जिम्मेदारी है कि हम ऐसा कोई कार्य न होने दें जिससे आम लोगों का नुकसान हो।
विज्ञापन

अपने आवास पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में एसडीएम ने कहा कि हजारी सिंह विधायक के पुत्र हैं तो उनके भतीजे हुए। ठंडे मन से आम लोगों के बीच बैठ कर बातचीत के माध्यम से इसका हल निकलवाना चाहिए। रजिस्ट्रार कानूनगो निर्वाचन राधेश्याम राम को मारने पीटने में अगर कोई गलती से पहली बार शामिल हो तो उसे माफ किया जा सकता है, लेकिन यदि कोई इस तरह की घटनाओं का आदी है तो उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जा सकता है। रही बात सीसीटीवी कैमरा बंद होने की तो यदि पुलिस कार्रवाई करना चाहे तो मोबाइल का लोकेशन लिया जा सकता है। विधायक सुरेंद्र सिंह को बड़ा भाई बताते हुए एसडीएम ने कहा कि वे अच्छे आदमी हैं, लेकिन उनके साथ रहने वाले कुछ लोग उन्हें गुमराह कर रहे हैं। ऐसे लोगों के चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अन्यथा इस तरह के मामले भविष्य में भी सामने आते रहेंगे। उल्लेखनीय है की एक बीएलओ को हटाने की बात को लेकर तहसील में मारपीट हुई थी। इसमें दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जो संगठन चाहेगा, वही होगा
तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो राधेश्याम राम ने कहा कि उनका मामला अब संगठन के पाले में है। संगठन के पदाधिकारी मामले में जो भी निर्णय लेंगे वह मान्य होगा। इसे लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर संगठन की बैठक बुलाई गई है। बैठक में चर्चा के बाद जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसी के हिसाब से कर्मचारी आंदोलन को लेकर अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed