फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Priyanka informed about the scuffle through video conferencing

कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी के समक्ष रखी कटान की स्थिति, लगाया धांधली का आरोप

Tue, 04 Aug 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Priyanka informed about the scuffle through video conferencing
बैरिया। कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने इब्राहिमाबाद नौबरार में 6.81 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए कटानरोधी कार्य के बावजूद सरयू नदी में टी स्पर कट कर बह जाने का मामला मंगलवार को कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष रखा है। श्री सिंह ने दोनों वरिष्ठ नेताओें को बताया है कि बैरिया विधान सभा क्षेत्र में कटान रोकने के नाम पर बाढ़ खंड के अधिकारियों द्वारा करोड़ों का घालमेल किया गया है। इसकी जांच कराने और इस मामले को विधानसभा में उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को दोपहर बाद दो बजे दोनों नेताओं के समक्ष अठगांवा, नौरंगा, दुबेछपरा, गंगापुर व रामगढ़ में कटान रोधी के नाम पर हुए लूटखसोट का मामला रखा। साथ ही यह भी आग्रह किया है कि आप लोग स्वयं मौके का निरीक्षण कर लें। बताया कि दोनों नेताओं ने उन्हें आश्वस्त किया है जल्द ही कांग्रेस के किसी बड़े नेता के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल मौके पर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed