फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prisoner with handcuffs absconding from police custody in ballia

यूपीः गाड़ी खड़ी कर सो गई पुलिस, हथकड़ी सहित फरार हो गया पेशी पर जा रहा बंदी

Sun, 28 Oct 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 28 Oct 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Prisoner with handcuffs absconding from police custody in ballia
demo pic
एक बार फिर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस के सोने के दौरान हत्या का आरोपी हथकड़ी सहित फरार हो गया। बंदी को ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस की टीम बिहार से यूपी के भदोही ले जा रही थी। जब नींद खुली तो बंदी मोबिन हक वाहन से हथकड़ी समेत गायब था।
विज्ञापन


मोहम्मद मोबीन बिहार के भरगांवा थाना के बीरनगर का निवासी। और भदोही जनपद में उसपर 1990 में हत्या का मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में भरगांवा पुलिस भदोही कोर्ट में उसे पेश करने के लिए स्कार्पियो से लेकर जा रही थी। आरोपी को पेशी पर ले जा रहे पुलिस उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने स्थानीय पुलिस हल्दी थाना में इस बाबत मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि बिहार के भरगांवा थाने के उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दो होमगार्ड अखिलेश यादव और कैलाश कुमार के साथ स्कार्पियो से खगड़िया जिले के भरगांवा थाना अंतर्गत बीरनगर निवासी हत्या का आरोपी मोहम्मद मोबीन को लेकर के यूपी के भदोही जिला सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वे बिहार सीमा पार कर उत्तर प्रदेश में प्रवेश किये कि स्कार्पियो चालक को नींद आने लगी। उपनिरीक्षक की माने तो मोबीन स्कार्पियो के पीछे बैठा था। जिसे हथकड़ी लगाई गई थी। उसने रास्ते में कहा कि मेरे पैर में सायटिका की परेशानी है, मैं आराम करना चाहता हूं।

वाकया करीब तीन बजे भोर का है

जिस पर चालक ने हल्दी थाना के रामगढ़ ढाले पर स्थित सब्जी मंडी में स्कार्पियो रोक दी। इसके बाद वे आराम करने लगे। इस दौरान सभी गहरी नींद में सो गए। इस बीच स्कार्पियो में पीछे बैठा आरोपी मोबीन कब और कैसे फरार हो गया, पता नहीं चल सका। यह वाकया करीब तीन बजे भोर का है।

उपनिरीक्षक की जैसे ही नींद खुली और अपराधी को गाड़ी में न देख उनके होश उड़ गये। उन्होंने तत्काल हल्दी थानाध्यक्ष विनीत मोहन पाठक को सूचना दिया। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई। लेकिन आरोपी का कही अता-पता नहीं चल सका। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed