फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Prime minister Modi ballia me

मुफ्त में सिलेंडर देबे खातिर सोचलें इ बड़ी बात बा।

Wed, 27 Apr 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 27 Apr 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
Prime minister Modi ballia me
नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala
मोदी जी आप जनपद की गरीब जनता को मुफ्त गैस कनेक्शन, रेग्यूलेटर व चूल्हा देने आ रहे हैं। यह हम सबके लिए बहुत खुशी की बात है, लेकिन आर्थिक तंगी में जीवनयापन करने वाले हम लोग तब और खुश हो जाएंगे जब हमारे गैस सिलेंडर भरवाने का जुगाड़ भी करवा दें।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जी हम गरीबों के लिए छह सिलेंडर मुफ्त करवा दें तो वास्तव में बड़ा सहारा हो जाएगा। उनका कहना है कि ‘प्रधानमंत्री हमनी के मुफ्त में सिलेंडर देबे खातिर सोचलें इ बड़ी बात बा। एकर जितने तारीफ होखे कम बा’।
विज्ञापन



वे बीपीएल कार्डधारक , जो बमुश्किल दिन में एक ही बार लकड़ी आदि के सहारे चूल्हा जलाते हैं, एक मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जनपदवासी खासे उत्साहित हैं। होना लाजमी भी है...बात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उज्ज्वला जैसी अति महत्वाकांक्षी योजना के शुभारंभ की जो है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने महर्षि भृगु व शहीदों की धरती को इसके लिए चुना है। पीएम के आने को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह उन गरीबों में देखने को मिल रहा है, जिसके घरों में अब चूल्हे पर नहीं, बल्कि गैस सिलेंडर से खाना बनेगा। इसके पहले वे सिलेंडर के बारे में कभी सोच भी नहीं सकते थे।

इन्हें एक तरफ राहत तो दूसरी तरफ मुसीबत दिखाई दे रही है। मुफ्त कनेक्शन, चूल्हा, रेग्यूलेटर तो मिल जाएगा, लेकिन कनेक्शन के बाद हर महीने वह सिलेंडर भरवाने के लिए पैसा किस फंडे से जुटाएंगे। इस बारे में नरहीं के डोमन खरवार का कहना है कि इधर-उधर से लकड़ी जुगाड़ कर किसी तरह घर में खाना बनता है। ‘अइसे में गैस कनेक्शन लेबे के बाद हम महीना में सिलेंडर कईसे भराइब, एहू खातिर  मोदी जी कुछ करीं’।



 बैरिया गांव के मोहन पटेल का कहना है कि ‘प्रधानमंत्री हमनी के मुफ्त में सिलेंडर देबे खातिर सोचलें इ बड़ी बात बा। एकर जितने तारीफ होखे कम बा’। लेकिन हम गरीबन के, जउन केहू तरह, दू बेरा के रोटी जुगाड़ेलन, हर महीना...दू महीना पर सिलेंडर कहां से भरवाइब। गड़वार के पप्पू गोंड का कहना है कि  ‘गैस सिलेंडर त हम जइसन गरीबन के घरन में शोभा के चीजे बनके रही जाई’। वहीं नगर के सुशीला देवी का कहना है कि मोदी जी जब मुफ्त में सिलेंडर दे रहे हैं, तब छह सिलेंडर भी हम गरीबों के लिए मुफ्त भी कर दें, तभी इस योजना का लाभ हकीकत में मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed