फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Priests of temple immersed in Ghaghra

पैर फिसलने से मंदिर का पुजारी घाघरा के छाड़न में डूबे, देर शाम तक नहीं मिला शव

Tue, 24 Dec 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Priests of temple immersed in Ghaghra
मनियर के नवका गांव मठिया के पुजारी सुदामा दास के नदी में डुबने के बाद किनारे जुटी भीड़ - फोटो : BALLIA
मनियर। क्षेत्र के नवका गांव निवासी व नवका गांव मठिया स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी सुदामा दास मंगलवार को पैर फिसलने से घाघरा नदी के छाड़न में डूब गए। इसकी जानकारी होते ही नदी किनारे भीड़ जुट गई। पुलिस ने मछुआरों से खोजबीन कराई लेकिन पुजारी का पता नहीं चला। उधर, कुछ देर बाद मौके पर एसडीएम दुष्यंत कुमार भी पहुंचे।
विज्ञापन

नवका गांव निवासी व राम जानकी मंदिर के पुजारी सुदामा दास (50) प्रतिनिद की तरह पूजा पाठ करने के बाद समूह का पैसा अदा करने के लिए किसी बैंक से पैसे निकालकर पुन: मंदिर पर पहुंचे। इसके बाद वह शौच के लिए घाघरा नदी के छाड़न के पास गए। लोगों की मानें तो शौच के बाद साधु का पैर फिसल गया और गहरे पानी में चले गए। मौके पर उपस्थित बच्चों ने हो हल्ला मचाया। साधु के गहरे पानी में डूबने की खबर तुरंत फैल गई और नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के मछुआरों से शव को खोजवाना शुरू किया लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed