{"_id":"644958f15f0eabdfc0059716","slug":"preparation-for-recovery-from-big-defaulters-of-electricity-ballia-news-c-20-1-174160-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बिजली के बड़े बकाएदारों से वसूली की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बिजली के बड़े बकाएदारों से वसूली की तैयारी
विज्ञापन
बलिया। विद्युत विभाग अब बकाएदारों से वसूली को लेकर कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसके तहत 200 से अधिक बड़े बकाएदारों को चिह्नित किया गया है। इनको नोटिस जारी की जाएगी और धनराशि जमा नहीं करने पर आरसी जारी होगी। हालांकि पूर्व में भी विभाग की ओर से 4273 बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी की जा चुकी है।
विद्युत विभाग वर्षों से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसको देखते हुए विद्युत विभाग बकाया वसूली को लेकर लगातार कार्रवाई में जुटा हुआ है। हालांकि बकाया वसूली को लेकर समय-समय पर छूट का प्रावधान किया गया, लेकिन अधिकांश बकाएदारों ने धनराशि जमा करने में रुचि नहीं दिखाई। अब विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है और बकाया वसूली में जुटा है। बकाया वसूली के लिए पूरे जनपद में विभागीय अधिकारियों, विजिलेंस व पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से अभियान चलाया जाएगा।
जिले में कुल 1.55 लाख बकाएदारों के यहां विभाग का करीब 878 करोड़ का बकाया है। अब विभाग की ओर से ऐसे बकाएदारों को चिह्नित किया जा रहा है जो न तो नोटिस का जवाब दे रहे और न ही बकाया ही जमा कर रहे हैं। इसमें अधिकांश बकाएदार एक लाख से अधिक वाले हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 200 से अधिक ऐसे बकाएदारों को चिह्नित किया गया है। इन बकाएदारों को नोटिस जारी करने की प्रकिया चल रही है और इसके बाद भी बकाएदारों ने धनराशि जमा नहीं किया तो आरसी जारी कर राजस्व विभाग के माध्यम से वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कई बड़े बकाएदार बार-बार सूचना व छूट देने की व्यवस्था के बावजूद बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। अब इनको चिह्नित किया जा रहा है और नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।
- एके अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग, बलिया।