{"_id":"6830bff97d084976070ec8f7","slug":"pregnant-woman-gave-birth-to-a-newborn-on-the-floor-of-the-hospital-video-goes-viral-ballia-news-c-190-1-bal1001-140399-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अस्पताल की फर्श पर प्रसूता ने दिया नवजात को जन्म, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अस्पताल की फर्श पर प्रसूता ने दिया नवजात को जन्म, वीडियो वायरल
विज्ञापन
बैरिया(बलिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। एक प्रसूता ने शुक्रवार की भोर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा की फर्श पर बच्ची को जना। इससे संबंघित वीडियो वायरल हो रहा है।
मामले को लेकर पूर्व सांसद भरत सिंह की पुत्री एवं भाजपा नेत्री विजयलक्ष्मी शुक्रवार की शाम को अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गईं। सीएमओ को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गईं।
तहसील क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा बिचला टोला निवासी सबिता देवी पत्नी शंकर पटेल को प्रसव पीड़ा होने पर बृहस्पतिवार की देर रात एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहंुची। सबिता ने बताया कि परिजन एएनएम कक्ष का दरवाजा खटखटा रहे थे। अंदर से किसी ने फटकार लगा कर भगा दिया। एक भी चिकित्सक उपलब्ध नहीं था। साथ में घर से गई महिला परेशान होती रही।
विज्ञापन
आखिर में फर्श पर ही बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद सूचना पर एएनएम और डाॅ. व्यास मौके पर पहुंचे और इलाज किया। सबिता ने बताया की एएनएम ने नवजात बच्ची को दो इंजेक्शन लगाकर हमें घर जाने के लिए कह दिया। अस्पताल में एएनएम के अलावा कोई चिकित्सक नहीं था। एएनएम भी डिलेवरी होने के बाद पहुंची थी। हालांकि समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है।
एंबुलेंस चालक पर फोड़ा ठीकरा : डाॅ. व्यास ने कहा कि दर्द से कराह रही महिला को एंबुलेंस चालक सीढ़ियों तक छोड़ कर चला गया। ऊपर प्रसव कक्ष बना है, वहां तक छोड़ना चाहिए था। जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं। सबिता देवी ने बताया कि पहले से दो बच्चियां हैं। शुक्रवार की भोर में चार बजे तीसरी बच्ची का जन्म हुआ है।
उधर, अस्पताल की लापरवाही के खिलाफ पूर्व सांसद भरत सिंह की पुत्री एवं भाजपा नेता विजयलक्ष्मी धरने पर बैठ गईं। इसपर बलिया सीएमओ ने लिखित रूप से चिकित्साधिकारी व्यास कुमार व तैनात दोनों स्टाफ नर्स को निलंबित करने का आश्वासन दिया। इसपर पांच घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। सीएमओ ने माना है कि 22 मई की रात सीएचसी सोनबरसा में हुई घटना में डॉक्टर व्यास कुमार, स्टाफ नर्स कंचन कुमारी व प्रियंका सिंह की लापरवाही है। आश्वासन दिया कि शनिवार को 12 बजे तक इन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया जाएगा।