फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   PRD jawans will have to pass the police station and traffic duty test

पीआरडी जवानों को थाने और यातायात ड्यूटी को पास करना होगा टेस्ट

Sun, 04 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
PRD jawans will have to pass the police station and traffic duty test
बलिया। अब पीआरडी जवानों को थाना व यातायात ड्यूटी के लिए फिजिकल टेस्ट देना होगा। शासन के निर्देश पर जिला युवा कल्याण विभाग ने शारीरिक पात्रता परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। दो दिन में कुल 440 पीआरडी जवानों का फिजिकल टेस्ट होना है।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विभाग की ओर से बतौर वालंटियर युवाओं की भर्ती की जाती है। विभागीय अधिकारी की मानें तो प्रत्येक पीआरडी जवान को विभाग की ओर से रोजगार देना संभव नहीं हो पाता है। समय-समय पर विभिन्न कार्यों के लिए ड्यूटी निर्धारित की जाती है और इसके एवज में प्रतिदिन 375 रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाता है। बताया कि विभागीय नियमानुसार एक पीआरडी जवान को ड्यूटी देने के तीन माह बाद ड्यूटी बदलने का प्रावधान है। इसके तहत हर महीने 238 पीआरडी जवानों की ड्यूटी अलग अलग स्थानों पर लगाई जाती थी। जिले में कोरोना काल में पीआरडी जवानों की ड्यूटी में इजाफा हुआ तो इन जवानों को राहत मिली थी। शासन की ओर से पीआरडी जवानों को थाना व यातायात के लिए निर्धारित किया गया है और लगाया भी जाता है। लेकिन तीन दिन पहले युवा कल्याण के निदेशक की ओर से थाना व यातायात ड्यूटी करने के लिए पीआरडी जवानों का शारीरिक पात्रता परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। यह भी निर्देश है कि जो इस परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होंगे उन्हें थाना व यातायात की ड्यूटी के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। शारीरिक पात्रता परीक्षा के लिए विभाग अधिकारी ने पुलिस विभाग से पीटीआई की डिमांड भी की है। जिला युवा कल्याण विभाग में कुल 440 पीआरडी जवान हैं। इसमें 65 पीआरडी महिला हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से पीआरडी जवानों की शारीरिक पात्रता परीक्षा कराने का निर्देश है। इसकी तैयारी की जा रही है। सात व आठ जुलाई को इन जवानों का फिजिकल टेस्ट होगा। इसके लिए पुलिस विभाग से पीटीआई की डिमांड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामानुज यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed