फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Praveen becomes Ballia DM, Ravindra Kumar Special Secretary Culture

Ballia News: बलिया डीएम बने प्रवीण, रविंद्र कुमार विशेष सचिव संस्कृति

Sat, 29 Jun 2024 05:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Praveen becomes Ballia DM, Ravindra Kumar Special Secretary Culture
बलिया। आईएएस प्रवीण कुमार लक्षकार को बलिया जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। लोकसभा चुनाव के बाद आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण जारी है। बृहस्पतिवार की देर रात शासन ने स्थानांतरण सूची में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को विशेष सचिव संस्कृति के पद पर स्थानांतरित किया। आईएएस प्रवीण कुमार लक्षकार को बलिया का जिलाधिकारी बनाया गया। मूलरूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले प्रवीण कुमार लक्षकार साल 2012 बैच के आईएएस अफसर हैं। उनकी पहली पोस्टिंग 2013 में रायबरेली में ट्रेनी आईएएस के रूप में हुई थी। 2014 में प्रवीण कुमार का तबादला अलीगढ़ में जॉइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुआ। यहां करीब दो साल रहने के बाद 2016 में उनका ललितपुर में मुख्य विकास अधिकारी के पद तबादला हुआ था। इसके बाद यहां से 17 अप्रैल 2018 को लखनऊ ट्रांसफर हो गया। वे पंचायती राज विभाग में भी रहे हैं। हाथरस और मिर्जापुर के डीएम रह चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed