फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pramod won the post of Tehsil Bar President by two votes.

Ballia News: तहसील बार के अध्यक्ष पद पर प्रमोद दो वोटों से जीते

Tue, 10 Mar 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Pramod won the post of Tehsil Bar President by two votes.
रसड़ा तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदा​धिकारीगण। संवाद - फोटो : Samvad
रसड़ा। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव गहमा-गहमी के बीच सोमवार को हुआ। कड़ी टक्कर में अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी को दो मतों से मात दी।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित सदस्यों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। चुनाव अधिकारी उदय नारायण सिंह एवं सहयोगी विपिन चंद्र श्रीवास्तव, भुवनेश्वर उपाध्याय, अमर बहादुर सिंह की देखरेख में 126 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार सिंह 64 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। प्रतिद्वंदी संजय पांडेय को 62 मत ही मिले। उपाध्यक्ष वरिष्ठ पद पर देवेंद्र प्रताप सिंह को 70 वोट पाकर जीते। उपाध्यक्ष कनिष्ठ पद पर अनिल कुमार जीते। कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्रनाथ 71 वोट पाकर विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य पद पर अमरजीत कुमार भारती 70 वोट, अजय कुमार सिंह 65 वोट , कुंदन कनौजिया 106 वोट, बबलू प्रसाद 88 वोट , विंध्याचल भारती 86 वोट , विकास कुमार 76 वोट, रमेश कुमार यादव 69 वोट पाकर जीते।चुनाव अधिकारी उदय नारायण सिंह ने विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर तीन मत नोटा पड़ा था।

इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष द्वारिका सिंह, देवेंद्र सिंह, अजय, रामजी, जितेंद्र ,केके तिवारी, अनिल आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed