फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Prajapati society gave protest, demands submitted memorandum

मांगों को लेकर प्रजापति समाज ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Wed, 24 Feb 2021 06:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Prajapati society gave protest, demands submitted memorandum
बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्वांचल प्रभारी रामप्रवेश प्रजापति ने कहा कि आज तक उप्र में जितनी भी सरकार बनी, उसने प्रजापति समाज को उपेक्षित रखा। प्रजापति समाज सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से पिछड़ेपन को देखते हुए कुम्हार समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाना चाहिए। कहा कि प्रजापति कुम्हार को शिल्पकार कहा जाता है, जो शिल्पकार के नाम से सरकार की अनुसूचित जाति की सूची में 65वें नंबर पर अंकित है। मांग की कि प्रत्येक गांव में पांच एकड़ भूमि कुम्हारों के नाम से सुरक्षित हो, कुम्हारों को बर्तन बेचने के लिए महानगरों, नगरपालिका एवं नगर पंचायत में मंडी की स्थापना हो, कुम्हारों को बर्तन बनाने व पकाने के लिए कुम्हारों के नाम से आवासीय पट्टा दिया मिले, जिले के कुम्हारों को तत्काल एक हजार इलेक्ट्रिक चाक उपलब्ध कराया जाए, इलेक्ट्रिक चाक चलाने के लिए कुम्हारों को न्यूनतम दर पर बिजली उपलब्ध कराई जाए। चेताया कि यदि हम लोगों की मांगों को सरकार नहीं मानती है तो हम लोग सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने के लिए बाध्य होंगे। धरना देने वालों में श्रीराम प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, मोतीचंद्र प्रजापति, अशोक प्रजापति, डॉ. सत्यप्रकाश प्रजापति, अजय प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, शिवशंकर प्रजापति, महिपाल प्रजापति, कन्हैया प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, अविनाश प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed