फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pradhan waiting for payment after getting the work done

Ballia News: कार्य करा कर भुगतान का इंतजार कर रहे प्रधान

Tue, 06 Jan 2026 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pradhan waiting for payment after getting the work done
इंदरपुर। वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगरा विकास खंड में मनरेगा के तहत कार्य करा कर भुगतान के लिए ग्राम प्रधान टकटकी लगाए हैं। करीब 70 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य हुआ है। इसका करीब तीन करोड़ रुपये का भुगतान अभी नहीं हुआ है। इन कार्यों का एमआईएस फीडिंग भी हो चुकी है।
विज्ञापन

मजदूरों को मजदूरी का भुगतान तो हो गया है लेकिन मैटेरियल का भुगतान पिछले नौ माह से नहीं हो सका है। दुकानदार प्रधानों को मैटेरियल सीमेंट, बालू आदि सामग्री उधार देकर भुगतान के लिए प्रधानों के घर का चक्कर लगा रहे हैं। इधर अब पंचायत चुनाव का समय भी नजदीक आ रहा है। ऐसे में प्रधानों को शंका सताने लगी है कि कहीं कार्यकाल समाप्त न हो जाए। भुगतान के लिए प्रधान ब्लाक का भी चक्कर काट रहे हैं। डंडारी लखुसराय के ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव ने कहा कि कार्य करा कर भुगतान के लिए हम लोग परेशान हो रहे हैं। दुकानदार भुगतान करने के लिए घर पर दस्तक दे रहे हैं। डिहवा के प्रधान राम कठिन राजभर का कहना है कि मनरेगा के मैटेरियल के धनराशि का भुगतान न होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एपीओ मनरेगा सुमन सिंह का कहना है कि मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों पर मजदूरी का भुगतान हो चुका है। मैटेरियल का भुगतान बाकी है। मनरेगा की धनराशि शासन से मिलती है। मैटेरियल का भुगतान संभवतः इस वित्तीय वर्ष में हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed