फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Practice of taking suspected patient to isolation ward

संदिग्ध मरीज को आइसोलेशन वार्ड में ले जाने का किया अभ्यास

Sun, 22 Mar 2020 07:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Practice of taking suspected patient to isolation ward
स्टेप1-कोरोना वायरस के मरीजों के लिए माक ड्रील के लिए तैयार एबुंलेस कर्मी। - फोटो : BALLIA
बलिया। कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग रविवार को अलर्ट दिखा। विश्व स्वास्थ्य संगठन और शासन के आदेश पर जिला अस्पताल में कोरोना के संदिग्ध मरीज को आइसोलेशन वार्ड में ले जाने, सावधानियां बरतने, संबंधित व्यक्ति की जांच करने, सेंपल लेकर वाराणसी या लखनऊ को लेकर अभ्यास किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की दोपहर विदेश से आए संदिग्ध कोरोना के डमी मरीज को लेकर एंबुलेंस पहुंचा। इस दौरान चालक व उसका सहयोगी पहले से ही पीपी किट पैर पहने हुए थे। चालक व उसके सहयोगी ने मरीज को स्टेचर पर लेकर रिजर्व मार्ग से आइसोलेशन वार्ड में पहुंचे, जहां स्टाफ नर्स ने पीपी किट पहनकर मरीज को वार्ड में भर्ती किया। इसके बाद आइसोलेशन वार्ड के लिए तैनात डाक्टर को सूचना दी। सूचना मिलते ही डाक्टर पीपी किट पहनकर वार्ड में पहुंचे, जहां डाक्टर ने मरीज का परीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कोरोना के लक्षण मिलने पर सेंपल लेने वाली टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेंपल कलेक्शन टीम आइसोलेशन वार्ड में पीपी किट पहनकर पहुंची। इसके बाद मरीज के मुंह और नाक में जांच कीट डालकर जांच की और शीशी में बंदकर वैक्सीन में बंद कर दिया। जिसे वाराणसी या लखनऊ भेजा जाएगा। वहीं मरीज की निगरानी 28 दिन तक आइसोलेशन वार्ड में की जाएगी। इस मौके पर सीएमएस डा. बीपी सिंह, जिला महामारी अधिकारी डा. जियाद्दीन हुड्डा, जिला माइक्रो बायोलाजिस्ट प्रियंका कुमारी, स्टाफ नर्स सुनीता व डमी मरीज सुनील कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में तैनात टीम रहेगी पीपी किट से लैस
बलिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बीपी सिंह ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में जाने के लिए रास्ता आरक्षित रखा गया है। इस रास्ते से डाक्टर, स्टाफ नर्स, सेंपल कलेक्शन टीम व कोरोना के संदिग्ध मरीज के अलावा दूसरा कोई नहीं जाएगा। बताया कि एंबुलेंस चालक व उसके सहयोगी से लेकर डाक्टर, स्टाफ नर्स, सेंपल टीम सभी पीपी किट पहने रहेंगे। कोरोना मरीज के जांच के बाद सभी लोग अपने पीपी किट को सुरक्षित उतारेंगे और स्पेशल डस्टबिन में डालेंगे। यह पीपी कीट व अन्य सामान को संबंधित वाहन लेकर जाएगा और उसे जमीन में गाड़ेगा या जला देगा। इसको लेकर अन्य डस्टबिन के साथ नहीं फेंका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed