फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   prabuddh varg sangosthi brahmin sammelan in ballia bsp leader satish chandra mishra satire comment on Samajwadi party and bjp for

बलिया में प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठीः बसपा महासचिव ने सपा-भाजपा पर जमकर चलाए व्यंग बाण , कहा- लौटाएंगे ब्राह्मणों का मान-सम्मान

Fri, 20 Aug 2021 04:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 Aug 2021 04:11 PM IST
सार

बलिया के भृगु आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बसपा अपने बलबूते जनता के बीच आएगी। इस बार दल से नहीं जनता के दिल से गठबंधन करेंगे। ब्राह्मणों का मान सम्मान-स्वाभिमान लौटने का काम पहले भी किया है, आगे भी करेंगे। 

विज्ञापन
prabuddh varg sangosthi brahmin sammelan in ballia bsp leader satish chandra mishra satire comment on Samajwadi party and bjp for
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने ब्राह्मण वोटों को सहेजने की कोशिश की। प्रदेश सरकार पर ब्राह्मणों को टारगेट करने का आरोप लगाया। 'हाथी नहीं गणेश हैं, ब्रह्मा विष्णु महेश हैं' और 'जय परशुराम' के नारे के साथ उन्होंने संगोष्ठी का आगाज किया। बसपा नेता ने प्रदेश की भाजपा सरकार और समाजवादी पार्टी को निशाने पर रखते हुए जमकर  व्यंग बाण चलाए।

विज्ञापन


सतीश चंद्र मिश्र ने ब्राह्मणों को बसपा के पक्ष में जुटने की अपील की। ब्राह्मण प्रतिनिधियों से संवाद किया और बसपा सरकार में ब्राह्मणों की भागीदारी और कामों को गिनाया। बलिया के भृगु आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मिश्रा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बसपा अपने बलबूते जनता के बीच आएगी। इस बार दल से नहीं जनता के दिल से गठबंधन करेंगे। ब्राह्मणों का मान सम्मान-स्वाभिमान सब लौटने का काम पहले भी किया है, आगे भी करेंगे।
विज्ञापन


बसपा नेता ने कहा कि भाजपा शासन में दलितों और ब्राह्मणों को डराने-धमकाने का काम हो रहा है। प्रदेश के ताकतवर और उभरते ब्राह्मणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फंसाने के लिए इन्हें फर्जी मुकदमों में जेल में डाला जा रहा है, नहीं तो मार दिया जा रहा है। धर्म के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा ने श्रीराम को भी नहीं छोड़ा और अपने कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजकर 10 हजार करोड़ रुपये कमा लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि भाजपा और सपा की सोच एक जैसी है। दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इनके राज में लूट, हत्या, दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हैं। महंगाई इतनी हो गई है कि अब तो बेरोजगार पकौड़े भी नहीं बेच पाएंगे। सत्ता में आने के पहले भाजपा के लोगों ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन, सत्ता में आने के बाद उन्होंने नौजवानों को ठगा है।

कानपुर के बिकरू कांड का जिक्र

कानपुर के बिकरू कांड का जिक्र करते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में डर का माहौल तैयार कर दिया है। ब्राह्मण समाज के लोगों को घरों से उठाकर एनकाउंटर कराकर मरवाने में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया। खुशी दुबे के हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी और झूठी वाहवाही के लिए उसे जेल में बंद कर दिया। आरोप लगाया कि असलियत सामने आने के डर से उसकी जमानत नहीं होने दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ब्राह्मणों को लगातार टारगेट कर रही है।

 

सपा-भाजपा ब्राह्मण विरोधी पार्टी

सतीश चंद्र मिश्र ने पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनके शासनकाल में भी ब्राह्मणों पर खूब अत्याचार हुए हैं। उसी तर्ज पर वर्तमान की भाजपा सरकार भी चल रही है। जबकि बसपा के राज में ब्राह्मणों को पर्याप्त सम्मान दिया जाता था।

कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने महर्षि भृगु की समाधि पर मत्था टेका और आशीर्वाद  लिया। क्रार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पूर्व रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के पैतृक गांव खनवर में स्थित खाकी बाबा की समाधि पर सांसद सतीश मिश्रा ने मत्था टेका। 

ब्राह्मण नेताओं ने किया स्वागत

बसपा के प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी में पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश मिश्र का ब्राह्मण नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।  फरसा, चांदी का मुकुट और स्मृति चिन्ह देकर मिश्रा को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से चितबडागांव नगर पंचायत के अध्यक्ष केसरी नंदन त्रिपाठी, पप्पू तिवारी, अंगद मिश्रा, उपेन्द्र पांडेय आदि के अलावा विधायक उमाशंकर सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed