{"_id":"6a456e8d79cc95e170070664","slug":"power-supply-to-the-district-hospital-was-disrupted-for-an-hour-due-to-a-cable-break-this-is-the-second-such-fault-in-15-days-ballia-news-c-190-1-ana1001-167637-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: केबल टूटने से जिला अस्पताल की बिजली एक घंटे गुल रही, 15 दिन में दूसरी बार फाॅल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: केबल टूटने से जिला अस्पताल की बिजली एक घंटे गुल रही, 15 दिन में दूसरी बार फाॅल्ट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लाइट खराब होने के चलते ओपीडी कक्ष के बरामदे में बैठे मरीज और तीमारदार।संवाद
बलिया। जिला अस्पताल में बुधवार की दोपहर में ओवरलोड से केबल टूटने के कारण इमरजेंसी, मेडिकल वार्ड, ट्राॅमा सेंटर व ओपीडी की बिजली एक घंटे के लिए गुल हो गई।
उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति चालू होने के बाद राहत मिली। 15 दिन में दूसरी बार फाॅल्ट के कारण अस्पताल की बिजली गुल हुई।
अस्पताल की ओपीडी में 1,392 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। अचानक बिजली गुल होने से मरीजों की हालत बिगड़ने लगी।
भृगु आश्रम निवासी संतोष सिंह की तबीयत गर्मी के कारण खराब होने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल परिसर की बेंच पर लिटा दिया। तिखमपुर निवासी ममता वर्मा ने बताया कि अंधेरे और गर्मी के कारण ओपीडी में काफी परेशानी हुईं। वहीं नगवा निवासी ज्योति देवी ने कहा कि वार्डों में भर्ती मरीजों की हालत भी गर्मी से खराब हो रही थी।
विज्ञापन
बिजली न होने से 12 नंबर कक्ष में इंजेक्शन लगाने और जांच कार्य प्रभावित हुआ। ऑक्सीजन प्लांट भी बंद रहा। केबल टूटने के कारण जनरेटर से सप्लाई चालू नहीं हो सका। दूसरे परिसर की बिजली सप्लाई ठीक रही, जिससे सीटी स्कैन, पैथोलॉजी और डिजिटल एक्सरे जैसी जरूरी सेवाएं संचालित होती रही।
इस बाबत प्रभारी सीएमएस डॉक्टर संतोष चौधरी ने कहा कि करीब 11 बजे ओवरलोड के कारण इमरजेंसी के बगल से गुजर रहा केबल टूटने से बिजली सप्लाई बाधित रही, टेक्निकल ने तत्काल केबल जोड़कर आपूर्ति चालू किया, जिससे राहत मिली।