फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Power supply started after draining the water

पानी निकालने के बाद शुरु हुई बिजली की आपूर्ति

Tue, 05 Oct 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Power supply started after draining the water
बलिया। बारिश थमने का बाद जलभराव से प्रभावित विद्युत उपकेंद्रों के अनुरक्षण का कार्य मंगलवार को पूरा हो गया। इसके बाद अधिकतर गांवों में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई। हालांकि पूरे दिन कर्मचारियों को बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

चार दिनों की लगातार बारिश में शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक बिजली की आपूर्ति चरमरा गई थी। सोमवार को बारिश बंद होने के बाद से ही नगर के 132 केवीए के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के तीन विद्युत उपकेेंद्रों के परिसर का पानी मोटर लगाकर निकालने का काम शुरु हो गया। नगर के उपकेंद्र पर तो अनुरक्षण कार्य शुरू हो गया लेकिन ग्रामीण इलाकों में पानी पूरी तरह नहीं निकल सका। मंगलवार को इन उपकेंद्रों का भी पानी निकाला गया और अनुरक्षण कार्य के बाद आपूर्ति बहाल की गई है। बता दें कि उपकेंद्रों में जलभराव के कारण 50 से अधिक गांवों की आपूर्ति बाधित थी। अधिशासी अभियंता विद्युत चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि सभी उपकेंद्र चल रहे हैं और आपूर्ति सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed