{"_id":"6a29b7d22fcb3577ce0d3b57","slug":"power-supply-restored-after-assurances-sit-in-protest-continued-until-late-at-night-ballia-news-c-190-1-bal1001-166091-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आश्वासन के बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति, देर रात तक चला धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आश्वासन के बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति, देर रात तक चला धरना
विज्ञापन
नरही। विद्युत उपकेंद्र कैथवली पर संविदा के आधार पर कार्यरत लाइनमैन रवि प्रसाद गोंड (35) की करंट लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
इससे पहले नाराज ग्रामीणों ने देर रात तक धरना दिया। आश्वासन के बाद बजिली आपूर्ति बहाल की गई। सोमवार को रवि प्रसाद गोंड विद्युत लाइन पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खंभे पर चढ़कर तार जोड़ते समय वह हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गए, जिससे गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ट्राॅमा सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम वाराणसी में कराया गया। मंगलवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शव को विद्युत उपकेंद्र कैथवली पर रखकर धरना शुरू कर दिया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा उचित मुआवजे की मांग की।
सूचना मिलने पर नरही थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं अधिशासी अभियंता पंकज कुमार भारती, एसडीओ लक्ष्मण मिश्रा तथा अवर अभियंता विपिन कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पहुंचकर परिजनों से वार्ता की। अधिकारियों ने आर्थिक सहायता एवं नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शांत हुए और धरना समाप्त कर दिया गया। इसके बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बहाल कर दी गई। बुधवार दोपहर बाद परिजनों ने रवि प्रसाद गोंड का अंतिम संस्कार किया। थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सुमन देवी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।