फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Power cut, administration raised hands by giving kerosene

बिजली कटी, प्रशासन ने केरोसिन देने से खड़े किए हाथ

Tue, 10 Aug 2021 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Power cut, administration raised hands by giving kerosene
बाढ़ प्रभावित गांवों की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई है। वहीं, प्रशासन ने ग्रामीणों को केरोसिन देने से भी हाथ खड़े कर दिए हैं। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों के लिए अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। बाढ़ पीड़ितों का एनएच-31 से तो संपर्क टूटा ही है, मोबाइल डिस्चार्ज होने से नाते-रिश्तेदारों से भी संपर्क टूट गया है। जिन बाढ़ पीड़ितों ने एनएच-31 पर शरण ली है, उन्हें भी परेशानी हो रही है। कुल चार सचल शौचालयों की व्यवस्था है, जो बाढ़ पीड़ितों के लिए अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत केहरपुर, गोपालपुर, दयाछपरा, जगदेवा, टेंगरही, नौरंगा आदि की लगभग एक लाख की आबादी बाढ़ के कारण प्रभावित है। बाढ़ के पानी में घिरे होने से पीड़ितों को जंगली सुअरों, सर्प, बिच्छी का डर बना हुआ है। ऐसी स्थिति में अंधेरे में रहना भारी पड़ रहा है। कटान पीड़ितों ने विधायक बैरिया सुरेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह से केरोसिन की मांग की तो पीड़ितों से कहा कि पूरे जनपद में केरोसिन नहीं है। सड़कों पर जनरेटर से रोशनी की जाएगी। एनएच-31 पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों को भी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। पर्याप्त शौचालय, हैंडपंप की व्यवस्था नहीं है। बाढ़ पीड़ितों में शासन प्रशासन के प्रति जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को इधर एनएच-31 पर शरण लिए 540 बाढ़ पीड़ितों ने तहसीलदार शिवसागर दुबे ने तिरपाल वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed