फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Potholes on 75 percent of the roads in rural areas

ग्रामीण क्षेत्रों की 75 फीसदी सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे

Sat, 25 Sep 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Potholes on 75 percent of the roads in rural areas
बलिया। जिले के ग्रामीण क्षेत्र की 75 फीसदी सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। शासन की ओर से सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश मिलता है लेकिन हकीकत में सड़कों की हालत जस की जस रहती है। अब कुल 136 सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कवायद तेज हो गई है। शासन के आदेश के बाद कुल 308.48 किमी की लंबाई में हुए गड्ढे की पैचिंग का कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से राजमार्ग और ग्रामीण इलाकों की सड़कों को 15 सितंबर से अभियान चलाकर गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया था। इसके बाद सड़कों के निर्माण से जुड़े तीन विभागों ने गड्ढायुक्त सड़कों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने अभियान के तहत कुल 84 गड्ढायुक्त सड़कों को चिह्नित किया है। इन सड़कों की कुल लंबाई 337.136 किमी है, जिसमें से 234.030 किमी सड़क गड्ढायुक्त है। इन सड़कों पर गड्ढामुक्त करने का कार्य शुरू हो चुका है। विभाग की ओर से अब तक 51.050 किमी सड़क की पैचिंग की जा चुकी है। इसी तरह, लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड की ओर से कुल 49 गड्ढायुक्त सड़कों को चिह्नित किया गया है। इन सड़कों की कुल लंबाई 88.900 किमी है, जिसमें से 68.650 किमी की सड़क को गड्ढामुक्त किया जाना है। विभाग की ओर से अब तक कुल 17 किमी सड़क को गड्ढामु्क्त किया गया है। इसके अलावा, आरईएस की ओर से भी तीन गड्ढायुक्त सड़कों को चिह्नित किया गया है। इन सड़कों की कुल लंबाई 19.90 किमी के सापेक्ष 5.80 किमी की दूरी में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। यह तीनों सड़कें सिकंदरपुर विधान सभा क्षेत्र की हैं और इनकी मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर गड्ढायुक्त सड़कों को चिह्नित किया गया है। इनकी मरम्मत शुरू करा दी गई है। प्रयास होगा कि जल्द ही सभी सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएं। - एसके सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed