फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Postal carrier accuses clerk of assault, gave Tahrir

डाक वाहक ने लिपिक पर लगाया मारपीट का आरोप, दी तहरीर

Thu, 30 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Postal carrier accuses clerk of assault, gave Tahrir
बलिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत डाक वाहक राजेश रावत ने बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यालय में कार्यरत लिपिक विनोद द्विवेदी के ऊपर मारपीट करने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित डाक वाहक ने मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। तहरीर मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को दिए तहरीर में डाक वाहक ने उल्लेख किया है कि बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे जब वह सीएमओ कार्यालय में तैनात लिपिक विनोद द्विवेदी के यहां डाक वितरित करने गया था तो उनके द्वारा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की गई। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि पीड़ित डाक वाहक राजेश रावत की तहरीर मिली है, जिसके अधार पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed