फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Postage stamp featuring Swarved Mahamandir and the image of Sadgurus released in Australia

Ballia News: ऑस्ट्रेलिया में स्वर्वेद महामंदिर और सद्गुरुओं की छवि वाला डाक टिकट जारी

Wed, 16 Sep 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Postage stamp featuring Swarved Mahamandir and the image of Sadgurus released in Australia
ऑस्ट्रेलिया में विहंगम योग पर टिकट जारी करते सांसद ली टर लामिस साथ में आचार्य स्वतंत्रदेव व संत
रतसर। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में स्वर्वेद महामंदिर वाराणसी के चित्र के साथ विहंगम योग की गुरु परंपरा से जुड़े सद्गुरुओं की छवि वाला डाक टिकट जारी किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई डाक सेवा की ओर से जारी इस डाक टिकट पर स्वर्वेद महामंदिर के साथ प्रथम सद्गुरु महर्षि सदाफल देव जी महाराज, परंपरा सद्गुरु आचार्य श्री धर्मचंद देव जी महाराज और वर्तमान सद्गुरु आचार्य स्वतंत्र देव जी महाराज के चित्र शामिल हैं। इसे विहंगम योग और उसके अनुयायियों के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन


साउथ ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन रीजन के लेबर पार्टी के सांसद ली टरलामीस ने डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया सरकार से जुड़े कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। आचार्य स्वतंत्र देव जी महाराज और संत नामदेव जी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सहभागिता की गई थी। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया सरकार की ओर से विहंगम योग और संस्थान को ‘ग्लोबल पीस हार्मनी’ अवार्ड से सम्मानित किया गया था। विहंगम योग की गुरु परंपरा का संबंध बलिया से भी गहराई से जुड़ा है। इसकी शुरुआत बलिया जनपद के रतसर नगर पंचायत के निकट स्थित पकड़ी गांव से हुई थी। प्रथम सद्गुरु महर्षि सदाफल देव जी महाराज ने इस गुरु परंपरा की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed