फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Possibility of increase in water from August 15, cancellation of leave of all officers

15 अगस्त से पानी बढ़ने की संभावना, सभी अधिकारियों की छुट्टी निरस्त

Wed, 12 Aug 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Possibility of increase in water from August 15, cancellation of leave of all officers
सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के डुहा बिहरा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते कैबिनेट मंत्री अनिल रा - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ राहत संबंधी तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं के बारे में बारी-बारी से जानकारी ली। मंत्री जी को जिले में बनाई गई 61 बाढ़ चौकियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रभारी मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि बाढ़ वाले इलाकों में 24 घंटे पेट्रोलिंग की जाए। 15 अगस्त से पानी बढ़ने की आशंका है। इस लिहाज से सभी अधिकारियों की छुट्टी निरस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन कैमरे से बाढ़ क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी। अधिकारियों को सूचना मिलने पर तत्काल मुआयना करने का निर्देश दिया। बाढ़ से संबंधित जितने कंट्रोल रूम हैं वहां पर कर्मचारियों की प्रतिदिन सामान्य ड्यूटी लगाई जाए। सभी एसडीएम से कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में जो नाव लगाई जाए उस पर क्षमता के अनुसार ही लोगों को बैठाया जाए ये सुनिश्चित करें। तटबंधों की प्रतिदिन पेट्रोलिंग करने, बाढ़ पीडि़तों में वितरण करने वाले राहत सामग्री को पहले चेक करें। विधायक की देखरेख में राहत सामग्री वितरित की जाए। मंत्री ने सभी स्कूलों के प्रबंधकों को नोटिस जारी करने को कहा ताकि स्कूलों पर बाढ़ राहत शिविर बनाया जा सके। बाढ़ प्रभावित लोगों में बीमारियों की आशंका को देखते हुए उन्होंने सीएमओ को सख्त निर्देश दिया कि अपने मेडिकल टीमों के साथ प्राप्त मात्रा में तैयारी रखें। पहले से पशुओं का टीकाकरण और चारा की तैयारी रखें।
विज्ञापन

एनडीआरएफ/पीएसी की तैनाती, होमगार्डों की सूची तैयार रखने को कहा। कहा कि सुरहाताल व कटहल नाला के पानी के चलते लगभग दो दर्जन गांव प्रभावित हैं। इस नाले का कार्य कराने के लिए विशेष जोर देने को कहा और कार्य में लापरवाही बरतने पर नगरपालिका के ईओ पर नाराजगी जताई। 19 अगस्त तक तुलनात्मक रिपोर्ट तैयार करके उपलब्ध कराने को कहा। विजयीपुर से महावीर घाट के बीच जिन किसानों की फसलें नष्ट होती हैं उनको मुआवजा देने को कहा। बैठक में राज्यमंत्री मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, डीएम श्रीहरि प्रताप शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह, केतकी सिंह, रामजी सिंह, सीडीओ विपिन कुमार जैन, एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य, तहसीलदार गुलाब चंद्रा व अधिकारीगण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed