फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Poor cold in the cold.

ठंड में कांप रहे लोग, बंडलों में गर्म हो रहे कंबल

Mon, 23 Dec 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Poor cold in the cold.
बलिया। गरीबों को ठंड से बचाने के लिए सरकार ने जिला प्रशासन को कंबल और अलाव के लिए धनराशि उपलब्ध करा दी है लेकिन लेखपालों की हड़ताल के चलते कंबल नहीं बट रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। तापमान लुढ़कने और सर्द हवाओं के चलते गलन बढ़ने से गरीब और राहगीर बेहाल हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अलाव जलवाने के लिए प्रत्येक तहसील को पचास-पचास हजार रुपये दिए हैं। साथ ही प्रत्येक तहसील क्षेत्र में गरीबों में वितरण के लिए 900-900 कंबल मुहैया कराए गए हैं।जिले कुल 5400 कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। लेखपालों की हड़ताल के कारण गरीबों का सर्वे नहीं हो पाया है जिसके कारण कंबल नहीं बांटे जा रहे हैं और न ही अलाव जलवाए जा रहे हैं। आलम ये है कि गरीब कंबल के लिए संबंधित तहसील का चक्कर काट रहे हैं। कड़ाके की ठंड के चलते प्रशासनिक अधिकारियोें ने कुछ स्थानों पर कंबल बटवाया है जो नाकाफी है। इसके अलावा समाजसेवियों की ओर से भी कंबल बांटे गए हैं। तहसील स्तर पर कंबल वितरण के लिए लेखपालों को पात्रों की सूची तैयार करनी होती है और लेखपाल के माध्यम से ही कंबल गरीबों तक पहुंचाया जाता है। पिछले कई दिनों से लेखपालों की हड़ताल के कारण कंबल की गांठ तहसीलों में पड़ी हुई है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी हैै। अपर जिलाधिकारी रामआसरे ने बताया कि सभी तहसीलों को कंबल बंटवाने और अलाव जलवाने के लिए धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। तहसील के अधिकारियों की ओर से कंबल बांटे जा रहे हैं। कुछ तहसीलों में पात्रों के चयन की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही सभी जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव में नहीं पहुंचा कंबल तो तहसील पहुंची महिलाएं
बलिया। सदर तहसील के गांवों तक सरकारी कंबल नहीं पहुंचे हैं। अलाव भी नहीं जलवाए जा रहे हैं। इसको लेकर परेशान गरीबों ने तहसीलों का चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। सदर तहसील पर पहुंची घघरौली गांव की धनकेसरी और धनपतिया ने बताया कि गांव में कुछ लोगों ने बताया कि सोमवार को तहसील पर कंबल बंटेगा। इस सूचना के बेद वे कंबल लेने आई हैं लेकिन दो घंटे हो गए साहब नहीं मिले। इसी तरह दुबहर गांव की धनेसरी, फूलझरी और रनिया ने बताया कि तीन दिन पहले आए थे तो साहब ने कहा था कि सोमवार को कंबल मिलेगा लेकिन आज साहब नहीं हैं। बहुत देर से बैठे हैं और साहब का इंतजार कर रहे हैं। इन महिलाओं ने कहा कि इतनी ठंड के बाद भी न तो अलाव जला और न ही किसी को कंबल दिया गया।

खास गांव- ससना बहादुरपूर गांव में आपस में चर्चा करते लोग।

खास गांव- ससना बहादुरपूर गांव में आपस में चर्चा करते लोग।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed