फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pooja's lover, a soldier, accused the police of harassing her

Ballia News: पूजा के प्रेमी सैन्यकर्मी ने पुलिस पर लगाया परेशान करने का आरोप

Sun, 06 Apr 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Pooja's lover, a soldier, accused the police of harassing her
बलिया। नगरा थाना के सरया गुलाब राय गांव की पूजा चौहान के मौत के मामले में कई राज अब भी दफन हैं। पुलिस का मानना है कि पूजा के मंगेतर, प्रेमी व लालू को आत्महत्या की जानकारी थी। बावजूद तीनों ने पुलिस या परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

इसपर पुलिस ने तीनों को आरोपी बनाया है। प्रेमी गुलाब चौहान सैन्यकर्मी है और ड्यूटी पर है। इस वजह से अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने कोर्ट का नोटिस सैन्य मुख्यालय को पहुंचा दिया है। मामले में सैन्यकर्मी ने पुलिस पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पूजा चौहान की आत्महत्या की घटना के समय प्रेमी गुलाब राय जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात था। सूत्रों के अनुसार कोर्ट का नोटिस मिलने के बाद गुलाब उच्चाधिकारी के समक्ष पेश होकर पूजा का नबंर ब्लाॅक करने सहित अन्य साक्ष्य पेश कर चुका है। इसके कारण सेना ने उसे पुलिस को नहीं सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गुलाब ने अधिवक्ता के माध्यम से बलिया कोर्ट में पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है। घटना के समय एक हजार किमी दूर होने की बात कही है। मुकदमा में खुद की संलिप्त होने की जानकारी भी मांगी है। पुलिस को 11 अप्रैल तक उसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करनी है।

माना जा रहा है कि गुलाब नगरा पुलिस के रिपोर्ट पेश करने के बाद और आवेदन देकर आगे पेश होने की गुहार करेगा। नगरा थाना प्रभारी कौशल पाठक ने कहा कि पांच को हाजिर होने की बात कही थी। गुलाब का मोबाइल नंबर बंद है, जिसके कारण उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे पहले पुलिस ने मंगेतर रामबदन व प्रेमी से कॉन्फ्रेसिंग से बात कराने वाले लालू का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed