फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   political

उन्नाव रेप कांड के विरोध में सपा कार्यकर्ता कल भरेंगे हुंकार

Thu, 08 Aug 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
political
लिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नगर विधान सभा की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर नौ अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। नगर विधानसभा के प्रभारी कालिका यादव ने कहा कि उप्र में अराजकता का माहौल बना हुआ है, इस सरकार में महिलाएं असुरक्षित है, जिसका जीताजागता उदाहरण उन्नाव रेप कांड है और इसी के विरोध में आगामी नौ अगस्त को हजारों की संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा होकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे। कहा कि जब तक पीडि़ता को न्याय और प्रदेश में अराजकता खत्म नहीं होगी तब तक सपा आंदोलन करते रहेगी।
विज्ञापन

प्रदेश के पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि वर्तमान सरकार में आम आदमी का जीवन दुर्लभ हो गया है। ये सरकार आम जनता से जुड़े हुए मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए तरह-तरह का हथकंडे अपना रही है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए नगर विधानसभा से दस हजार कार्यकर्ता टाउन हाल में इकट्ठा होकर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। सपा के वरिष्ठ नेता मिंटू खां ने बताया कि इस सरकार में मंत्री की इतनी हनक है भतीजे के बहूभोज े लिए पुलिस परेड ग्राउंड तक दे रही है। वहीं नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्त ने कहा कि वर्तमान सरकार के मंत्री व विधायक लूट-खसोट करने में लगे हैं। इस सरकार के विधायक इतने भ्रष्ट हो चुके हैं पत्रकारों के उपर भी हमला कर दे रहे हैं। जिसका उदाहरण बीते दिनों बैरिया में देखने को मिला। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है, यहां के मुसलमान खौफ में जिंदगी जीने को विवश ंहै। हर वक्त उन्हें डर सता रहा है कहीं उसको बेवजह फर्जी मुकदमे में न फंसा दिया जाय। इस मौके पर मृत्युंजय तिवारी, परवेज रोशन, रमेश्वर पासवान, जमाल आलम, श्रीभगवान यादव, गिरजा यादव, श्रीकांत गिरी, राहुल राय, संजय यादव, अवध बिहारी यादव, अनिल यादव, रीतेश पहाड़ी, प्रभुनाथ यादव, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अजय यादव तथा संचालन रवींद्र नाथ यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed