फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police vehicle entered in hut late night in ballia allegation three policemen were drunk

बलिया में तीन पुलिसकर्मी निलंबित: देर रात झोपड़ी में घुसा पुलिस वाहन, तीन घायल, आरोप- नशे में थे पुलिसकर्मी

Mon, 19 Dec 2022 06:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Dec 2022 06:43 PM IST
सार

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गया। झोपड़ी में सोए हुए मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त पुलिस वाहन में शराब की बोतलें मिली हैं। तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। 

विज्ञापन
Police vehicle entered in hut late night in ballia allegation three policemen were drunk
झोपड़ी में घुसा पुलिस वाहन - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गया। हादसे में झोपड़ी के अंदर सो रहे मासूम समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची गड़वार पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत थे। वाहन पर सवार एक हेड कांस्टेबल और दो सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर चट्टी पर सड़क किनारे फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी निवासी दिग्विजय राम पंक्चर बनाने का काम करते हैं। उनका पूरा परिवार सड़क किनारे झोपड़ी में सोया हुआ था। इसी बीच, फेफना थाने की पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर उसकी झोपड़ी में घुस गई।
विज्ञापन

वाहन में शराब की बोतलें देख लोग आक्रोशित

इसमें दिग्विजय राम (28) पुत्र उमाशंकर राम, चंदा देवी (24) पत्नी दिग्विजय राम और ऋषभ (3) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची गड़वार पुलिस ने घायलों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसाग्रस्त वाहन में शराब की बोतलें देख लोग आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दुर्घटना के बाद भाग गए पुलिसकर्मी

उनका आरोप था कि पुलिसकर्मी शराब पीकर वाहन चला रहे थे। वाहन में सवार पुलिस के जवान आलोक सिंह, धीरेंद्र सिंह, उमाशंकर को भी चोटें आईं हैं। मौके पर लोगों की नाराजगी देखते हुए पुलिसकर्मी वहां से भागे गए। एडिशनल एसपी समेत कई थानों की फोर्स वहां पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत कराया गया।

एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि वाहन में सवार हेड कांस्टेबल आलोक कुमार, ड्राइवर कांस्टेबल उमाशंकर, कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच बिठा दी गई है। हादसा वाहन में किसी कमी से भी हो सकता है। इसलिए वाहन और शराब पीने के आरोपों की भी जांच कराई जा रही है। 

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

Police vehicle entered in hut late night in ballia allegation three policemen were drunk
झोपड़ी में घुसी पुलिस की गाड़ी पर गिरी ईंटें - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद तत्काल गड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मौके पर पहुंचे तो सभी पुलिसकर्मी नशे में धुत थे। शराब की बोतल गाड़ी में देखते ही मामला बिगड़ गया।

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया। फेफना थानाध्यक्ष पारसनाथ सिंह का कहना है कि पुलिसकर्मियों की हल्की छोटें आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed