फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A two-member team has arrived to investigate the allegations against the BJP District President.

Ballia News: भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगे आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम पहुंची

Tue, 06 Oct 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
A two-member team has arrived to investigate the allegations against the BJP District President.
बलिया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर लगे आरोपों की जांच के लिए प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गठित दो सदस्यीय टीम बलिया पहुंची। टीम में संगीता अग्रहरि और अमिता गुप्ता ने प्रकरण से जुड़े संगठन पदाधिकारियों और अन्य लोगों से अलग-अलग बातचीत की।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता के घर पहुंचकर उसका बयान दर्ज किया और उसके पक्ष से जुड़े साक्ष्यों की जानकारी ली। एक महिला पदाधिकारी की ओर से लगाए गए दुष्कर्म और अपराधियों को संरक्षण देने के आरोपों की जांच के लिए टीम पहुंची। संगठन पदाधिकारियों के अनुसार पीड़िता जांच टीम के समक्ष अपने पूर्व बयानों पर कायम रही। उसने मामले से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों को टीम के सामने रखा। वहीं, जांच टीम ने संगठन पदाधिकारियों और आरोपों से जुड़े लोगों से अलग-अलग बातचीत कर उनका पक्ष भी जाना।
विज्ञापन

जांच के दौरान टीम ने प्रकरण से जुड़े लोगों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। बातचीत पूरी करने के बाद टीम वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर टीम अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी। फिलहाल भाजपा की ओर से जांच रिपोर्ट अथवा उसके निष्कर्ष को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला नेत्री की ओर से जिलाध्यक्ष समेत संगठन के पदाधिकारियों पर लगाए गए आरोपों को प्रदेश नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। इससे पहले शीर्ष नेतृत्व की ओर से जिलाध्यक्ष से भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई थी। इसके बाद पीड़िता से तथ्य जानने के लिए दो क्षेत्रीय महिला पदाधिकारियों को भेजा गया।

मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि जांच टीम आई थी, लेकिन अभी उनसे संपर्क नहीं किया गया है। लगे आरोपों पर उन्होंने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed