फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police stopped people going to block railway track

Ballia News: रेल चक्का जाम करने जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका

Thu, 19 Dec 2024 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Police stopped people going to block railway track
फेफना। रेल प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर संघर्ष समिति के सदस्यों ने रेल चक्काजाम करना चाहा लेकिर पुलिस ने बुधवार को विफल कर दिया। उधर, रेल चक्काजाम के समर्थन में फेफना बाजार के व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकाने बंद रखीं।
विज्ञापन

एसडीएम सदर आत्रेय मिश्रा एवं सीओ ने क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संयोजक जनार्दन सिंह को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। नारेबाजी कर रहे लोगों को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके तितर बितर कर दिया। भारी संख्या में आरपीएफ, जीआरपी तथा कई थानों की पुलिस की मौजूदगी के चलते क्षेत्रवासी रेलवे ट्रैक तक नहीं जा सके। रेल चक्काजाम करने जा रहे लोगों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाती रही। लोगों ने कहा कि फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होता है। एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, रेलवे क्राॅसिंग पर उपरगामी सेतु का निर्माण, वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व की भांति सुविधाएं बहाल करने, टिकट खिड़की, आरक्षण खिड़की एवं यात्री प्रतीक्षालय को स्टेशन से बाहर करने की मांग को लेकर लगभग 41 दिनों तक चले आंदोलन के परिणाम स्वरूप रेल प्रशासन ने तीन माह का समय लेते हुए मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

000
24 या 26 को वाराणसी जाएगा प्रतिनिधिमंडल : उपजिलाधिकारी सदर तथा सीओ ने फेफना ने चौराहे पर स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय में क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संयोजक जनार्दन सिंह सहित अन्य प्रमुख लोगों से वार्ता की। तत्पश्चात रेल प्रशासन वाराणसी से समिति के पदाधिकारियों से टेलीफोनिक वार्ता कराई। रेल प्रशासन वाराणसी द्वारा 24 या 26 दिसंबर को समिति के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed