फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police stopped former minister going to inaugurate Pipa bridge

पीपा पुल का उद्घाटन करने जा रहे पूर्वं मंत्री को पुलिस ने रोका

Fri, 25 Dec 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Police stopped former minister going to inaugurate Pipa bridge
फेफना/सागरपाली। क्षेत्र के सदानों-बदानों बाबा के मैदान में शुक्रवार को मगई नदी पर रामपुरचीट एवं बंजरपुर पीपापुल का उद्घाटन करने जा रहे पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी को सभा की अनुमति न होने का हवाला देकर नरही थाना के समीप रोक दिया गया। पूर्व मंत्री काफिले के साथ लौट गए। इसके बाद बसपा के युवा नेता उपेंद्र पांडेय ने फीता काटकर पुल का शुभारंभ किया। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी को इस तरह रोके जाने पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री व बसपा नेता अंबिका चौधरी ने बताया कि रामपुरचीट के कार्यक्रम में जाने से रोकना शत-प्रतिशत राजनीतिक द्वेषवश किया गया कार्य है। वर्तमान में सत्ता पक्ष के विधायक व मंत्री ने चार साल में कोई विकास का कार्य नहीं किया है और उपेंद्र पांडेय की ओर से कराए जा रहे कार्य को देखकर उन्हें अपनी जमीन खिसकती दिख रही है। पूर्व मंत्री ने बताया कि पीपा पुल का निर्माण जन सहयोग से किया गया है। लोगों ने लकड़ी-मिट्टी इकट्ठा करके स्वयं श्रम करके पुल बनाया था। प्रशासन के इस कार्य से बसपा कार्यकर्ता और समर्थकों में भारी रोष है। एसडीएम सदर राजेश यादव ने बताया कि सरकारी मदद से बना पुल सरकारी होता है। किसी व्यक्ति को अपने खर्च से व्यक्तिगत तौर पर ही पुल को बनाना था तो बनाने के लिए पूर्व में संबंधित विभाग व सक्षम अधिकारी से अनुमति लेनी चाहिए थी, जो नहीं ली गई। उधर, बसपा के युवा नेता उपेंद्र पांडेय ने बताया कि संबंधित विभाग से अनुमति लेकर पुल को निजी खर्च पर बनाया गया है। आज के कार्यक्रम की भी सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि पीपा पुल न होने के कारण दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों ने कई बार विधायक व मंत्रियों से गुहार लगाई, लेकिन पुल का निर्माण नहीं हो सका था। नदी पर पीपा पुल की मांग उस समय से की जा रही थी जब देश की बागडोर पूर्व पीएम चंद्रशेखर के हाथों में थी। क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी से भी लोगों ने गुहार लगाई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। बसपा के युवा नेता उपेंद्र पांडेय ने प्रयास कर पीपा पुल का निर्माण करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed