फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police SI's bike stolen from outside his residence

Ballia News: पुलिस एसआई की बाइक आवास के बाहर से चोरी

Mon, 17 Nov 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police SI's bike stolen from outside his residence
बलिया। शहर के सतनी सराय पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद मोहन उपाध्याय की बाइक उनके आवास के बाहर से चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाओं के खुलासे में पुलिस नाकाम है। चोर अब पुलिस की बाइक भी चुरा ले रहे हैं। पुलिस चौकी सतनी सराय के इंचार्ज आनंद मोहन उपाध्याय बिचलाघाट रिंग बंधा पर दीपक चौरसिया के मकान में किराये पर रहते हैं। 11 नवंबर की रात वह बाइक से आवास पर पहुंचे और वाहन खड़ा करने के बाद घर में चले गए। दूसरे दिन 12 नवंबर की सुबह ड्यूटी पर जाने को बाहर निकले। बाहर खड़ी की गई बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। बाइक की खोजबीन में सतनी सराय, बिचला घाट व जापलिनगंज के प्रमुख रास्तों पर लगे सीसी कमरे खंगाले गए। चौकी प्रभारी ने सदर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया। सदर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि उप निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed