फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police showed strictness in Raniganj market, shops closed

रानीगंज बाजार में पुलिस ने दिखाई सख्ती, दुकानें हुई बंद

Fri, 07 May 2021 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Police showed strictness in Raniganj market, shops closed
बैरिया। प्रशासन द्वारा घोषित कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन के बाद रानीगंज बाजार में पुलिस ने बृहस्पतिवार को सख्त कदम उठाया है। पुलिस को देखते ही धड़ाधड़ दुकानें बंद होने लगी। बेवजह बाजार में घूमने वाले लोग भी बाजार से भागने लगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है की लगन व शादी विवाह के मौसम को देखते हुए पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण रानीगंज बाजार में अपनाया था। जिसके घर मांगलिक आयोजन, श्राद्ध संस्कार या कोई अन्य आयोजन होना है अथवा दवा इत्यादि लेना है, उन्हें अकेले दुकान पर जाकर सामान लेने की अनुमति दी थी, लेकिन इसका गलत दुरुपयोग करते हुए रानीगंज पसरहट्टा के दुकानदार एक दूसरे की देखादेखी अपनी-अपनी दुकानें खोल दी। यह देख बाजार में और लोगों ने भी दुकानें खोल दी। हालात यह हुआ कि पूरा बाजार ही खुल गया। बैंक चेकिंग के लिए रानीगंज बाजार में पहुंचे उप निरीक्षक विनोद तिवारी हालात देख अपने हमराहियों के साथ बाजार में उतर कर दुकाने बंद करवाने लगे। पसरहट्टा में जिस गली से दुकानें बंद करा कर पुलिस आगे बढ़ती, पीछे से फिर दुकानें खुलने लगी। पसरहट्टा के दुकानदारों का तर्क था कि हम लोगों की गलती नहीं है। खरीददार ही पांच सात की संख्या में सामान खरीदने आ रहे हैं। लग्न का दिन है। प्रभारी थानाध्यक्ष उप निरीक्षक विनोद तिवारी ने कहा कि कुछ नहीं, जो शासनादेश है वही लागू रहेगा। पूरे बाजार में घूम घूम कर सारी दुकानें बंद कराई गई। चेताया की आपदा का समय है। ऐसे समय में जनता और दुकानदारों को खुद ही जागरूक होकर हर गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। वही सड़क पर चलने वाले ई-रिक्शा, ऑटो, जीप, कार वालों को रोक रोक कर सख्त चेतावनी दी कि बहुत आवश्यक होने पर ही सड़क पर दिखाई दें, अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed