फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police remain alert, keeping a close watch on sensitive areas

Ballia News: पुलिस रही अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में पैनी नजर

Tue, 11 Nov 2025 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Police remain alert, keeping a close watch on sensitive areas
बलिया। दिल्ली के लाल किले के पास बम ब्लास्ट के बाद जिले में हाई अलर्ट है। रात भर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही। पूरी रात पुलिस के वाहनों के सायरन से लोगों की नींद में खलल डालते रहे। दूसरे दिन शहर से लगाय ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों, बाजारों व चौराहों पर पुलिस अलर्ट रही। संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल कर पूछताछ की। कंट्रोल रूप में बैठे जवान सीसी कैमरे से शहर के प्रमुख मार्गों पर नजर जमाए रखे। हर गतिविधि की खबर उच्चाधिकारी को देते रहे। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने सादी वर्दी में चक्रमण कर नजर रखी। एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी कृपाशंकर पुलिस फोर्स के साथ शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को देखा। आरपीएफ व जीआरपी ने डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन व ट्रेनों में जांच की।
विज्ञापन

एसपी ओमवीर सिंह ने मंगलवार की शाम नगर के चित्तू पांडेय, विशुनीपुर चौराहा, ओक्डेनगंज, चौक, महाराजा अग्रसेन मार्ग, लोहापट्टी, गुदरी बाजार, कासिम बाजार, शहीद पार्क में सुरक्षा व्यवस्था देखी। व्यापारियों से वार्ता की। दुकानों के बाहर सीसी कैमरे लगाने की अपील की। रेलवे स्टेशन परिसर में खड़े यात्रियों से बातचीत की। इस दौरान कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी व सभी चाौकी प्रभारी को मुस्तैद रहने को कहा। बार्डर क्षेत्रों के थाना प्रभारी को नजर बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन

स्टेशन व ट्रेनों में की जांच
रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से मंगलवार की शाम सात बजे स्टेशन परिसर व बिहार से आने व जाने वाली ट्रेनों में चेकिंग की। छपरा से पहुंची डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन परिसर, ट्रेनों में तलाशी ली। यात्रियों को जागरूक किया। आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह, जीआरपी प्रभारी विवेकानंद डॉग स्क्वायड टीम के साथ प्लेटफाॅर्म, यात्री विश्रामालय, टिकट काउंटर, होल्डिंग एरिया, वाहन स्टैंड, परिचालन कक्ष, फुट ब्रिज, उत्तरी व ट्रेनों में तलाशी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसड़ा सीओ आलोक गुप्ता व कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह पुलिस फोर्स के साथ पूरे दिन अलर्ट रहे। शाम को रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन परिसर में घूम रहे संदिग्ध लोगों की तलाशी कर पूछताछ की। रोडवेज स्टैंड परिसर व बसों की तलाशी ली।

जंक्शन व मालगोदाम का लिया जायजा
फेफना जॅक्शन व माल गोदाम पर थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह पुलिस बल के साथ चेकिंग की। स्टेशन अधीक्षक से वार्ता कर किसी भी प्रकार के संदेह पर खबर करने को कहा। इसके अलावा खोरीपाकड वाहन स्टैंड, माल्देपुर मोड़, सागरपाली, पेट्रोल पंपों व कपिलेश्वरी मंदिर सहित अन्य संवेदनशील आबादी में पैदल गश्त कर लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed