फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police registered a case of creating a false story and kidnapping the teenager and sent him to jail.

Ballia News: पुलिस ने झूठी कहानी रचने और किशोर के अपहरण का केस दर्ज कर भेजा जेल

Tue, 15 Oct 2024 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Police registered a case of creating a false story and kidnapping the teenager and sent him to jail.
बलिया। चितबड़ागांव थाना के कारो गांव निवासी सराफा व्यवसायी आकाश वर्मा खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचने के मामले में फंस गया है। उसने पेट्रोल पंप खोलने के लिए लिए आठ लाख रुपये कर्ज के तौर पर लिए थे। जब उसपर कर्ज वापस करने का दबाव बढ़ा तो वह लापता हो गया।
विज्ञापन

फेफना पुलिस ने आकाश पर गुमशुदगी की झूठी कहानी रचने और किशोर के परिजनों को बीना बताए उसे लेकर जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को चालान कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। कारो गांव निवासी आकाश वर्मा की फेफना थाना के टिका देवरी के पास कल्याणीपुर चट्टी पर आभूषण और आरओ की दुकान है। उसके साथ सहयोगी अमित कुमार रहता है। पुलिस के अनुसार आकाश ने पेट्रोल खोलने के लिए शहर के एक व्यक्ति से आठ लाख रुपये कर्ज लिए थे। चट्टी के आसपास के 15 से 20 लोगों से भी पीएम आवास दिलाने के नाम पर 12-12 हजार रुपये लिए थे। आठ लाख रुपये का तगादा बढ़ने पर आकाश ने कर्ज देने वाले को बुधवार की सुबह पेट्रोल पंप का कागज लेने के लिए वाराणसी चलने को चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर बुलाया। उसके पहले शाम को खुद के अपहरण की कहानी रच ली।
विज्ञापन

मंगलवार की रात दुकान बंद कर घर जाने की जगह मटिही पुल पर बाइक को क्षतिग्रस्त कर सहयोगी अमित के साथ मऊ पहुंच गया। पुलिस के अनुसार वहां एक होटल किराये पर लेकर पूरे दिन घूमा। इधर घर पर न पहुंचने व मोबाइल बंद होने पर परिजन परेशान हो उठे। पिता ने फेफना पुलिस को बेटे आकाश व सहयोगी किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो मामले का खुलासा होने पर सभी के होश उड़ गए। आकाश वर्मा ही अमित को लेकर दूसरे दिन मऊ से बेल्थरारोड पहुंचकर वहां एक होटल किराये पर लेकर पूरे दिन घूमा। तीसरे दिन पुलिस की सक्रियता बढ़ने पर ससुराल पहुंच गया। फेफना थाना प्रभारी बृजमोहन सरोज ने ससुराल से आकाश व उसके सहयोगी को बरामद किया। पूछताछ के बाद आकाश ने कर्ज न देने के लिए अपहरण होने की कहानी रचने की बात स्वीकारी। आरोपी की निशानदेही पर एक बैग से कपड़े, 14 पायल, छह लाकेट, आठ जोड़ी कान के टॉप्स, एक मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed