फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   police meeting

अपराध, शराब व पशु तस्करी पर लगाएं रोक

Sat, 19 Sep 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
police meeting
पुलिस लाइन स्थित आरडी त्रिपाठी हाल में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते एडीजी वाराणसी बृजभूष - फोटो : BALLIA
बलिया। पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी बृजभूषण की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। जिसमें कानून-व्यवस्था पर कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई। एडीजी ने मातहतों को बढ़ते अपराध, शराब व पशु तस्करी पर हरहाल में रोक लगाने सख्त निर्देश दिया। एडजी ने कहा कि जनपद में क्राइम काफी बढ़ गया है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को सलाखों के पिछे डाल दिया है। बावजूद क्राइम की घटनाओं पर अंकुश न लगना चिंतनीय है। कहा कि जनपद में पशु व शराब तस्करी पर पूर्णतया रोक लगाएं। अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग करें तथा गश्त बढ़ाए। हिस्ट्रीशीटरों और टाप-10 अपराधियों पर सख्त कार्यवाई करें। हत्या के मामलों में तत्काल गिरफ्तारी और नियमानुसार रासुका, गैंगेस्टर, गुण्डा एक्ट की भी कार्रवाई में देरी न करें। क्षेत्रों में लगातार चेकिंग होनी चाहिए। ताकि अपराधियों में पुलिस का भय रहे। एडीजी ने फेफना थाने का निरीक्षण भी किया। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ सुभाष चन्द्र दुबे, एसपी देवेंद्र नाथ, एसपी एएसपी संजय कुमार, मऊ एसपी सुशील चन्द्रभान, सीओ सिटी एके सिंह, सीओ सदर वरूण मिश्रा, सीओ बैरिया चंद्रकेश सिंह, सीओ बांसडीह दीपचंद्र, सीओ सिकंदरपुर पवन कुमार, सीओ रसड़ा केपी सिंह समेत सभी थानाध्यक्ष व एलआईयू इंस्पेक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed