फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   police FIR against Health department Dayashankar for amassing disproportionate assets in Ballia

Ballia News: स्वास्थ्य विभाग के चर्चित बाबू दयाशंकर की फिर बढ़ी मुश्किलें, आय से अधिक संपति अर्जित करने पर FIR

Tue, 30 Sep 2025 12:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Sep 2025 12:36 PM IST
सार

Ballia News: बलिया जिले की पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के चर्चित बाबू दयाशंकर पर आय से अधिक संपति अर्जित करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। दयाशंकर बर्खास्त होने के बाद कोर्ट के आदेश पर बहाल हुए थे।

विज्ञापन
police FIR against Health department Dayashankar for amassing disproportionate assets in Ballia
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग के चर्चित बाबू दयाशंकर की मुश्किल कम होने के नाम नहीं ले रही है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सतर्कता अनुभाग ने भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के तहत वाराणसी में मुकदमा दर्ज किया है। वर्ष 2021 में आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ कर रहा था। सीएमओ कार्यालय में स्थापना लिपिक के रूप में तैनात दयाशंकर वर्मा ने वर्ष 2004 से 2010 के बीच अपनी पत्नी के नाम पर विभिन्न स्थानों पर जमीन व मकान खरीदी है। जांच में सभी संपत्तियों को बकायदा ब्यौरा भी दिया था। 

विज्ञापन


वाराणसी सेक्टर उप्र सतर्कता अधिष्ठान के निरीक्षक रवीन्द्र सिंह यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि सीएमओ कार्यालय बलिया में वरिष्ठ लिपिक पद पर तैनात दयाशंकर के विरुद्ध खुली जांच में सतर्कता अधिष्ठान ने शासन को आख्या प्रेषित की गई। जांच से पाया गया कि दया शंकर निवासी काशीपुर द्वारा लोक सेवक के रूप में कार्यरत रहते हुए जांच हेतु निर्धारित की अवधि मेंअपनी आय के समस्त ज्ञात व वैध श्रोतों से कुल 43,56,056 रुपये की आय अर्जित की। 
विज्ञापन


इस अवधि में इनके द्वारा परिसंपत्तियों के अर्जन पर एवं भरण पोषण पर किया गया। कुल व्यय  1,80,88,726 पाया गया। जांच हेतु निर्धारित की गई अवधि में दयाशंकर उपरोक्त द्वारा ज्ञात व वैध श्रोतों से अर्जित की गई आय के सापेक्ष 1,37,32,670 का अधिक व्यय किया गया। जो उनकी ज्ञात व वैध श्रोतों से अर्जित आय से अनानुपातिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Durga Ashtami 2025: महागौरी स्वरूप में मां विंध्यवासिनी ने दिए दर्शन, आरती के साथ जयकारे से गूंज उठा मंदिर

इस अनानुपातिक व्यय तथा परिसंपत्तियों के अर्जन के संबंध में दयाशंकर तत्कालीन वरिष्ठ लिपिक, कार्यालय, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया है। इस प्रकार सम्यक जांच से दया शंकर अनानुपातिक परिसम्पत्ति अर्जन करने के प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। निरीक्षक रवीन्द्र सिंह यादव की तहरीर पर वाराणसी सतर्कता अनुभाग ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed