फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Durga Ashtami 2025: महागौरी स्वरूप में मां विंध्यवासिनी ने दिए दर्शन, आरती के साथ जयकारे से गूंज उठा मंदिर

Tue, 30 Sep 2025 11:45 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Sep 2025 11:45 AM IST
सार

Durga Ashtami 2025: विंध्याचल धाम में मंगलवार को भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन- पूजन कर सुख- समृद्धि की कामना की। त्रिकोण मार्ग पर स्थित अष्टभुजा व माता काली के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 
 

विज्ञापन
Durga Ashtami 2025 Maa Vindhyavasini gave darshan in form of Mahagauri in vindhyachal temple in Mirzapur
विंध्याचल मंदिर - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर मंगलवार को भक्तों ने महागौरी स्वरूप में मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन किए। त्रिकोण मार्ग पर स्थित माता काली व अष्टभुजा देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। 
Durga Ashtami 2025 Maa Vindhyavasini gave darshan in form of Mahagauri in vindhyachal temple in Mirzapur
विंध्याचल मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मंगला आरती के बाद माता के जयकारे से आदि शक्ति का दरबार गुंजायमान रहा। स्नान ध्यान के लिए श्रद्धालु विभिन्न गंगा घाटों पर उमड़े रहे। गंगा स्नान के बाद विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं में किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से ही माता के दिव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन किए। 
Durga Ashtami 2025 Maa Vindhyavasini gave darshan in form of Mahagauri in vindhyachal temple in Mirzapur
विंध्याचल मंदिर - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। भोर में मंगला आरती के बाद से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत चलता रहा। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद देवी भक्तों ने मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी- देवताओं के दर्शन पूजन किए। साथ ही हवन कुंड में आहुति डालकर सुख समृद्धि की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Durga Ashtami 2025 Maa Vindhyavasini gave darshan in form of Mahagauri in vindhyachal temple in Mirzapur
विंध्याचल मंदिर - फोटो : अमर उजाला
अष्टम महागौरी का होगा पूजन
महाअष्टमी पर मंगलवार को अष्टांग योग की अधिष्ठात्री महागौरी की पूजा-अर्चना होगी। पुरोहित आरके पाठक ने बताया सौभाग्य, धन-संपदा, सौंदर्य और स्त्री जनित गुणों की अधिष्ठात्री देवी महागौरी हैं।

इसे भी पढ़ें; Mission Shakti 5.0: अभियान में रुचि नहीं लेने वाले थानेदारों की जाएगी कुर्सी, पुलिस कमिश्नर ने दी हिदायत
विज्ञापन
Durga Ashtami 2025 Maa Vindhyavasini gave darshan in form of Mahagauri in vindhyachal temple in Mirzapur
विंध्याचल मंदिर - फोटो : अमर उजाला

पुरोहित आरके पाठक ने बताया भगवान शिव ने काली जी पर गंगाजल छिड़का तो वह महागौरी हो गईं। देवी के इस रूप की पूजा-अर्चना विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का फल प्रदान करने वाला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed