फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police engaged in solving the skeletons of male skeletons

नर कंकाल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Fri, 07 May 2021 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in solving the skeletons of male skeletons
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के कसेसर में बुधवार को सूखी पोखरी के पास बोरे में मिले नर कंकाल की भूपेंद्र के पिता द्वारा पहचान के बाद पुलिस मानने को तैयार नहीं है। परिजनों का कहना है कि नरकंकाल के पास एक नीले रंग जींस मिला है जो कि भूपेंद्र ने लापता होने वाले दिन पहना था। वहीं, पुलिस का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। परिजनों की मानें तो भूपेंद्र का मोबाइल उसके ही पास ही था। जो की आज तक नहीं मिला। पुलिस उस बारे में कुछ नहीं कर रही है। जिसके सहारे मामले का पर्दाफाश किया जा सकता था, लेकिन नगरा व भीमपुरा पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। वहीं, घटना के दूसरे दिन पहुंचे एडिशनल एसपी संजय यादव व सीओ रसड़ा शिव नारायण ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मातहतों को दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के सरजापुर निवासी भूपेंद्र (25) 23 सितंबर 2020 को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन घर वालों ने नगरा पुलिस को सूचना दी। छानबीन में पता चला कि घटना वाले दिन भूपेंद्र साथियों संग कसेसर स्थित देसी शराब की दुकान पर शराब पीने आया था। नगरा पुलिस ने 25 सितंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसके साथियों को थाने में एक हफ्ते तक रख कर पूछताछ की। भीमपुरा पुलिस से भी मदद ली गई, लेकिन बिना किसी नतीजे पर पहुंचे युवकों छोड़ दिया गया। बुधवार को बोरे में मिले नर कंकाल के बाद उसकी हत्या को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। जबकि उसका मोबाइल उसके पैंट में नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त मुश्किल है। पोस्टमार्टम के लिए नर कंकाल भेजा गया है। डीएनए रिपोर्ट आने तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। रिपोर्ट आने के बाद ही शिनाख्त की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवमिलन, थाना प्रभारी, भीमपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed