फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police engaged in digging illegal assets of 11 gangster accused

Ballia News: गैंगस्टर के 11 आरोपियों की अवैध संपत्ति खंगालने में जुटी पुलिस

Thu, 30 Mar 2023 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Police engaged in digging illegal assets of 11 gangster accused
बलिया। असलहा व्यापारी नंदलाल आत्महत्या के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद प्रशासन और कार्रवाई के मूड में है। प्रशासन आरोपियों के आर्थिक साम्राज्य को खत्म करेगा। इससे आने वाले समय में व्यापारियों व आम आदमी कोई प्रताड़ित न कर सके। प्रशासन अंदरखाने में 11 आरोपियों द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति जब्त करने की कवायद शुरू कर दी है। उनकी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा खंगाला जा रहा है। परिजनों में इसको लेकर भय व्याप्त है।
विज्ञापन

आरोपियों के शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों में अवैध कमाई से अर्जित की दर्जनों बहु मंजिला भवन, होटल, लाज, प्लॉट है। मंदिर व मठों की जमीन की जमीन अवैध तरीके से काबिज का भी आरोप है। पुलिस को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, कोलकाता सहित कई प्रान्तों व शहरों में फ्लैट, भूखंड व वाहन होने के सुराग मिले हैं। इसकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

बैकों और कई कंपनियों में निवेश की गई धनराशि पर भी नजर है। जरूरत पड़ी तो अन्य विभागों से मदद लेंगे। परिजनों, गुर्गों व रिश्तेदारों की संपत्तियों पर भी पुलिस की नजर है। संपत्ति जब्ती की सुगबुगाहट पर अपराधी प्रवृति के लोगों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नही है। पुलिस लगातार आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई कर रही है। आरोपी सूदखोरों पर गैंगस्टर लगने के बाद अब उनकी संपत्ति जब्ती होंगी। अवैध तरीके से अर्जित की गई चल अचल संपत्ति का जल्द चिन्हित किया जाएगा। - राजकरन नय्यर, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed