फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police continue to search for Dhanji

Ballia News: धनजी की तलाश में जुटी रही पुलिस

Wed, 31 Dec 2025 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Police continue to search for Dhanji
नरही। बक्सर भरौली गंगा नया पुल से सोमवार की शाम धनजी गुप्ता के छलांग लगाने की आशंका पर दूसरे दिन बुधवार को गंगा नदी में पूरे दिन स्थानीय गोताखोरए परिजन के साथ बक्सर की पुलिस टीम तलाश में लगी रही। देर शाम तक धनजी का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

भरौली गांव निवासी धनजी गुप्ता पड़ोसी नन्दू वर्मा का पालतू कुत्ता अपने साथ ही रखता था। शाम को कुत्ता को लेकर नया पुल पर घूमाने गया था। पुल के बीच पहुंच कर अपना चप्पल खोल व कुत्ता को छोड़कर कही गायब हो गया। कुत्ता को काफी देर तक खड़ा देख किसी ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन पहुंचे तो पालतू कुत्ता अपना मुंह रेलिंग के नीचे बार-बार कर रहा था। लोगों ने अनुमान लगाया कि धनजी यहीं से पुल के नीचे नदी में कूद गया होगा। काफी खोजबीन के बाद कही पता न चलने पर नदी में खोजबीन शुरू की। 48 घंटे से गंगा नदी में धनजी की तलाश जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि धन जी के पिता का निधन पूर्व में हो गया था। तीन माह पूर्व मां के निधन से धनजी तनावग्रस्त रहने लगा। चार भाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed