{"_id":"5d696dfb8ebc3e01390a67e3","slug":"police-beaten-up-when-child-was-reported-stolen-ballia-news-vns481024532","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी की सूचना दी तो पुलिस ने की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी की सूचना दी तो पुलिस ने की पिटाई
विज्ञापन
सिकंदरपुर(बलिया)। क्या किसी अनहोनी की सूचना पुलिस को देना गलत है। आप पुलिस को सूचना दें और वह आपको थाने बुलाकर दुर्व्यवहार करे और आपकी पिटाई कर दे, यह कहां का न्याय है। यह सवाल शैलेंद्र सिंह ने एसडीएम को ज्ञापन देकर पूछा है। इसी मामले को लेकर भाकपा माले के सचिव श्रीराम चौधरी के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के दर्जनों लोगों ने शुक्रवार को उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव को ज्ञापन सौंप पुलिसिया उत्पीड़न से राहत दिलाने की मांग की।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर गांव में ही एक मानसिक बीमार व्यक्ति जा रहा था। जिसे रास्ते में बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। इस दौरान गांव के ही शैलेंद्र सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी हरदिया ने किसी अनहोनी के मद्देनजर 100 नंबर पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शैलेंद्र सिंह को भी बाद में थाने बुला लिया। उप जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में शैलेंद्र सिंह ने कहा है कि बिना तथ्यों की जांच किए ही पुलिसिया रौब में पुलिस ने थाने पर ही मुझे कई थप्पड़ मारे। इससे उसे काफी आघात पहुंचा है। आखिरकार वह अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति नहीं है। इसके वावजूद भी पुलिस ने ऐसा बर्ताव क्यों किया। क्या किसी अनहोनी की सूचना पुलिस को देना गलत है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राघवेंद्र सिंह, सत्यजीत सिंह, आदित्य सिंह, कुलदीप सिंह, धनंजय सिंह, सुमित सिंह, आशुतोष सिंह, छांगू गोड़, प्रेमचंद, पीयूष सिंह, सभा सिंह व सज्जन प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
अफवाह फैलाने पर लगेगा रासुका
बच्चों की चोरी जैसी घटनाओं के अफवाहों को लेकर बांसडीह कोतवाली निरीक्षक गगन राज सिंह ने गुरुवार को एक अभियान के तहत स्कूली बच्चों को समझाया। निरीक्षक ने बताया कि अभियान चलाकर बच्चों व अभिभावकों के मन में बैठे भय को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं स्कूल संचालकों व शिक्षकों को बच्चों की सुरक्षा की जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
बताया कि देर रात डीजीपी का आदेश प्राप्त हुआ है। इस पर हरसंभव अमल करने का प्रयास जारी है। डीजीपी ने भी अपील किया है कि बच्चा चोरी के मामले में अफवाहों पर ध्यान ना दें। किसी दशा में कानून अपने हाथ में ना लें और हिंसा के भागीदार ना बने। कोई जानकारी प्राप्त होने पर 100 नंबर पर सूचित करें। बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने और हिंसा करने वाले पर सख्त कार्यवाही करते हुए 83 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऐसी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ रासुका की कार्यवाही की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।