फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police arrested three ATM thieves

तीन एटीएम चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three ATM thieves
नगर के तिखमुपर स्थित एटीएम में चोरी के आरोपी युवक। - फोटो : BALLIA
बलिया। शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात तिखमपुर स्थित आई सी आई सी आई एटीएम के पास से तीन एटीएम चोरों को गिरफ्तार कर संबंधी धाराओं में चालान कर दिया। वहीं उनके पास से तीन तमंचा एवं तीन कारतूस के साथ ही अन्य सामान बरामद किया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात एकीकृत सर्विलांस एंड सिक्योरिटी सिस्टम आईसीआईसीआई हैदराबाद से कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग आईसीआईसीआई एटीएम तिखमपुर को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विपिन सिंह ने तत्काल वायरलेस से चौकी प्रभारी मंडी अजय यादव एवं मार्शल-8 को मौके पर पहुंचने के लिए सूचना दिया। सूचना मिलते ही मंडी चौकी प्रभारी एवं मार्शल-8 मौके पर पहुंच गई, जहां देखा कि आईसीआईसीआई एटीएम के बाहर एक व्यक्ति खड़ा होकर इधर-उधर देख रहा है जो पुलिस को देखते ही बांसडीहरोड की ओर भागने लगा। जिसे मार्शल के पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया, तभी एटीएम के अंदर से दो और व्यक्ति निकलकर एनसीसी तिराहे की तरफ भागने लगे। जिन्हें मंडी चौकी के पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। चोरों को पकड़ कर पुलिस जब एटीएम पर पहुंची तो देखा कि एटीएम का स्क्रीन एवं निचला हिस्सा टूटा हुआ है। पकड़े गए चोरों ने पूछताछ में अपना नाम एवं पता नारायण प्रजापति पुत्र शिव नारायण प्रजापति निवासी दलोदा जिला मंदसौर मध्य प्रदेश बताया। जबकि दूसरे ने अपना नाम व पता महेंद्र परतिथि पुत्र नारायण परतिथि निवासी तामिया जनपद छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश बताया। वहीं तीसरे ने मोहम्मद राशिद पुत्र उमर खां निवासी कल्याणपुर थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर बताया। इनके पास से पुलिस ने तीन तमंचा एवं तीन कारतूस सहित अन्य उपकरण बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध शहर कोतवाली में धारा 379, 511, 3, 25 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में मंडी चौकी इंचार्ज अजय कुमार यादव, कांस्टेबल गौरव प्रताप सिंह, कमलेश यादव, अशोक यादव, संदीप यादव, आकाश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed