फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police arrested Shikshamitra

सुरेमनपुर स्टेशन से शिक्षामित्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police arrested Shikshamitra
बैरिया। कूटरचित दस्तावेजों क आधार पर पहले शिक्षामित्र फिर समायोजित प्राथमिक शिक्षक व फिर शिक्षामित्र बने विजय कुमार यादव उर्फ विजय कुमार सक्सेना को बैरिया पुलिस ने सोमवार की शाम को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

एसएचओ बैरिया संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हनुमानगंज निवासी आरोपी ग्राम प्रधान के परिवार का है। गांव के ही एक व्यक्ति ने डीएम से इसकी शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर एबीएसए हेमंत कुमार मिश्र ने प्रकरण की जांच की । एबीएसए की जांचोपरांत विगत 20 अप्रैल को तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने विजय कुमार यादव उर्फ विजय कुमार सक्सेना की सेवा समाप्त कर दी थी। इसके अलावा वेतन/मानदेय की रिकवरी का भी आदेश जारी किया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के विरुद्ध आरोपी ने उच्च न्यायालय में रिट दाखिल की। उच्च न्यायालय ने 28 मई को बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दिये गए आदेश को ही निरस्त कर दिया था। इसके चार माह बाद पुन: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर एबीएसए हेमंत कुमार मिश्र के तहरीर पर बैरिया पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। जिससे उक्त एफआईआर के आधार पर जांचोपरांत सोमवार की शाम को विजय कुमार यादव उर्फ विजय कुमार सक्सेना को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस किसी कारण बस आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश नहीं कर पाई। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed