फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Commission-seeking has stalled development in Bansdih: Sanjay

कमीशनखोरी ने बांसडीह का विकास रोका : संजय सिंह

Wed, 16 Sep 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Commission-seeking has stalled development in Bansdih: Sanjay
बांसडीह क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण के दौरान लोगाें से वार्ता करते निषाद पार्टी
बांसडीह। तहसील क्षेत्र के बाढ़ और कटान प्रभावित सुल्तानपुर, पर्वतपुर, भोजपुरवा, कीर्तिपुर और महाराजपुर समेत कई गांवों में हालात गंभीर बने हुए हैं। मंगलवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह राजपूत ने प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बाढ़ और कटान से हो रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए। संजय सिंह राजपूत ने कहा कि क्षेत्र का जनप्रतिनिधि सरकार का प्रतिनिधि होता है। कहा कि जनप्रतिनिधि खुद कमीशनखोरी में लिप्त होकर विभागों से कमीशन वसूलने में लगा रहे तो क्षेत्र का विकास कैसे होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि की अनदेखी और भ्रष्टाचार के कारण बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में विकास की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। दौरे के दौरान नरेंद्र सिंह, प्रशांत सिंह, विजय सिंह, वीरेंद्र निषाद, रुनिया निषाद, राधेश्याम निषाद, हनुमान बिंद, और सुखदेव राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed