फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   RailWire Saathi Kendra: Overgrown bushes and a broken gate expose the state of affairs

Ballia News: रेल वायर साथी केंद्र झाड़ियां और टूटे फाटक ने खोली व्यवस्था की पोल

Wed, 16 Sep 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
RailWire Saathi Kendra: Overgrown bushes and a broken gate expose the state of affairs
बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन पर ‘रेल वायर साथी डिजिटल सुविधा केंद्र बना शोपीस।संवाद
बांसडीह रोड (बलिया)। वाराणसी-छपरा रेलखंड के बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन पर स्थापित रेल वायर साथी डिजिटल सुविधा केंद्र शुरू होने से पहले ही बदहाल नजर आने लगा है। देखरेख के अभाव में केंद्र के आसपास झाड़-झंखाड़ और गंदगी का अंबार लगा है। रेल वायर साथी केंद्रों की योजना यात्रियों और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए की गई थी। इन केंद्रों के माध्यम से रेलवे टिकट, मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान, बैंकिंग, बीमा और अन्य सेवाओं की सुविधा देने की योजना रही है। लेकिन बांसडीह रोड स्टेशन पर केंद्र की मौजूदा स्थिति इसकी उपयोगिता पर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जितेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह और जितेंद्र पटेल ने साफ-सफाई कराने, क्षतिग्रस्त फाटक व खिड़की की मरम्मत तथा केंद्र को जल्द चालू कराने की मांग की है। स्टेशन अधीक्षक रविन्द्र नाथ चौबे ने बताया कि केंद्र उनके आने से पहले का है। उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed