{"_id":"5d3de9078ebc3e6d16352cd2","slug":"pm-narendra-modi-leads-the-country-safely-neeraj-ballia-news-vns4754295147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सर्वाधिक सुरक्षित: नीरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सर्वाधिक सुरक्षित: नीरज
विज्ञापन
बलिया। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के उपरांत पूर्व सांसद नीरज शेखर के प्रथम आगमन पर रविवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
जनपद की सीमा पकवाइनार में जैसे ही पूर्व सांसद ने प्रवेश किया, वैैसे ही कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने रसड़ा, देवस्थली, चिलकहर, पियरिया, सिंहपुर, एकौनी, फेफना, वायना, सागरपाली, खोरीपाकड़, नसीराबाद, माल्देपुर मोड़, जलालपुर, बहेरी, चित्तू पांडेय चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद पूर्व सांसद का काफिला गड़वार तिराहा होते हुए भाजपा कार्यालय पर पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे के नेतृत्व में माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत समारोह से अभिभूत होकर पूर्व सांसद नीरज शेखर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इतने कम समय में दिल्ली से लेकर बलिया तक जो सम्मान दिया है, उससे यह लग रहा है कि हमारा पार्टी से कितना पुराना नाता है। कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं का आभारी हूं, विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। कहा कि नवनिर्वाचित सांसदों के भोज कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई, जहां उन्होंने कहा कि जल्द आओ और साथ मिलकर काम करो, हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं। यह उस महान व्यक्तित्व की बात है, जिसके पास 330 सांसद हैं और दोबारा प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने मेरा इंतजार किया, जबकि पुरानी पार्टी के नेतृत्व ने टिकट कटने के बाद बात करना तो दूर हाल तक नहीं पूछा। कहा कि हमने सपा से कभी भी विश्वासघात नहीं किया। लेकिन पार्टी ने बिना सूचना के टिकट काट दिया। जबकि मुझे कई पार्टियों से ऑफर मिल रहे थे, लेकिन मैंने सपा पर पूर्ण भरोसा जताया। कहा कि पिताजी भी अटल जी को अपना गुरु मानते थे। हमने गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु के घर में प्रवेश किया। पिताजी के रज्जू भैया, नानाजी देशमुख जैसे संघ के नेता व अटल जी से संबंध सर्वविदित हैं। बलिया और पिताजी के सम्मान से कोई समझौता नहीं करूंगा। पिताजी स्वदेशी जागरण मंच के कार्यक्रमों में जाते थे। कहा कि अब विपक्ष को स्वीकार कर लेना चाहिये कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सर्वाधिक सुरक्षित है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, नागेंद्र पांडेय, गोपाल सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर मनोज श्रीवास्तव, प्रमिला गुप्ता, नंदलाल सिंह, प्रदीप सिंह, संजय मिश्र, राजीव मोहन चौधरी, रमेश राय, लक्ष्मण सिंह, चंद्रप्रकाश पाठक, प्रेमप्रकाश सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, राघव सिंह, धमेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह टप्पू, धनश्याम सिंह, गुड्डू सिंह, राकेेेश चौबे आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री जयप्रकाश साहू ने किया।
12 लोगों ने भाजपा की सदस्यता किया ग्रहण : बलिया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व सांसद नीरज शेखर के जनपद में प्रथम आगमन पर सपा के पूर्व पदाधिकारियों एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों ने चित्तू पांडेय चौराहे पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी-योगी व अमित शाह ने समाजवाद की विचारधारा को बचा लिया है और दीनदयाल के अंत्योदय के समाजवादी विचार के साथ जोड़ दिया है। जदयू से रसड़ा के पूर्व प्रत्याशी सुशील राजभर ने कहा कि हम भाजपा के सभी युवा, महिला एवं भाजपा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं। इस दौरान प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सुशील राजभर, कमलेश खरवार, प्रियेश खरवार, अनूप श्रीवास्तव, धनंजय पटेल, संजय तिवारी, संतोष सिंह, संजय वर्मा, संतोष वर्मा, राजू सोनी, भृगुनाथ राजभर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।