फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   PM housing allocation picks up pace

पीएम आवास आवंटन ने पकड़ी रफ्तार

Fri, 23 Jul 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
PM housing allocation picks up pace
बलिया। इस साल जिले में पीएम आवास का लक्ष्य काफी विलंब से प्राप्त हुआ। अब अधिकारियों ने पात्रों का चयन कर आवास आवंटन भी शुरू कर दिया है। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 51 फीसदी आवासों का आवंटन किया जा चुका है। शेष आवासों के लिए चयन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सीडीओ ने सभी बीडीओ को सख्त निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सेक डाटा में आवास को लेकर बनी स्थाई प्रतीक्षा सूची में अनुसूचित जाति और जनजाति के किसी लाभार्थी के न होने के कारण वर्ष 19-20 में शासन की ओर से केवल सामान्य वर्ग के लिए 5860 आवास उपलब्ध कराए गए। अधिकारियों की मानें तो सेक डाटा में अनुसूचित जाति व जनजाति के सभी लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने के कारण इनकी संख्या समाप्त होने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। वर्ष 2020-21 में आवास प्लस योजना के तहत किए सर्वे में छूटे हुए पात्रों को आवास देने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके तहत भारत सरकार की ओर से इस साल जिले को कुल 8833 आवास उपलब्ध कराए गए हैं। लेकिन कोरोना काल व पंचायत चुनाव के कारण इस साल काफी विलंब से करीब एक माह पहले आवास का लक्ष्य जिले को मिला लेकिन अधिकारियों ने इसे रफ्तार पकड़ाने की कवायद तेज कर दी है। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 4518 आवास का आवंटन पात्रों को किया जा चुका है। अन्य आवासों के चयन का कार्य पूरा करने का निर्देश सीडीओ प्रवीण वर्मा ने सभी बीडीओ को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed