फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Plot Frame Others Self-Inflicting Gunshot Wound Exposed Injured Youth Arrested in ballia

UP: खुद को गोली मारकर दूसरों को फंसाने की साजिश का खुलासा, घायल युवक अरेस्ट; वैज्ञानिक और तकनीकी जांच हुई

Wed, 03 Jun 2026 07:49 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 03 Jun 2026 07:49 PM IST
सार

Ballia News: बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में कथित गोलीकांड की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार घायल युवक आयुष राय ने खुद को गोली लगवाकर अन्य लोगों को फंसाने की साजिश रची थी। वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

विज्ञापन
Plot Frame Others Self-Inflicting Gunshot Wound Exposed Injured Youth Arrested in ballia
मीडिया को मामले की सच्चाई बताती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में चर्चित गोलीकांड मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक चौंकाने वाला तथ्य सामने रखा है। पुलिस जांच में पता चला कि जिस युवक ने खुद को गोली लगने की घटना बताकर छह लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया था, उसने कथित रूप से स्वयं साजिश रचकर निर्दोष लोगों को फंसाने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामले में घायल युवक को ही आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, 25 मई 2026 को हरनाटार दयालपुर निवासी सुनील राय ने थाना सिकंदरपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 23 मई की रात कुछ लोग उनके घर पहुंचे और उनके पुत्र आयुष राय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में आयुष राय के हाथ में गोली लगने की बात कही गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन

पुलिस की तफ्तीश में सच्चाई आई सामने

जांच के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता और घायल आयुष राय के बयानों में कई बार विरोधाभास और बदलाव दिखाई दिए। इससे मामला संदिग्ध प्रतीत होने लगा। इसके बाद विवेचक ने मेडिकल रिपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, तकनीकी विश्लेषण तथा अन्य वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर गहन जांच की।

पुलिस के अनुसार जांच में यह तथ्य सामने आया कि घायल आयुष राय उर्फ नारियल की भूमिका ही संदिग्ध है। उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर यह निष्कर्ष निकला कि घटना के पीछे उसकी ही साजिश थी। जांच में मऊ जनपद निवासी रावीन सिंह का नाम भी प्रकाश में आया। इसके बाद पहले दर्ज मुकदमे की धाराओं में संशोधन करते हुए नई धाराएं जोड़ी गईं।

मंगलवार को सिकंदरपुर पुलिस ने आयुष राय उर्फ नारियल को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस अब मामले में दूसरे आरोपी की भूमिका की भी जांच कर रही है।

क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार यादव ने बताया कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का सफल खुलासा किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed