फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Planted saplings, took a pledge to protect the environment

कोरोना महामारी के बीच मना पर्यावरण दिवस, किया गया पौधरोपण

Sat, 05 Jun 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Planted saplings, took a pledge to protect the environment
नऊपुर में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करते परशुराम युवा मंच के सदस्य। - फोटो : BALLIA
कोरोना काल में जब ऑक्सीजन की कमी से लोगों की सांसें थमने लगी थीं तो लोगों को ऑक्सीजन का महत्व समझ में आया। यही वजह है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को लोगों लोगों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर काफी उत्साह दिखा। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में भी विभिन्न संगठनों, संस्थाओं समेत आम लोगों ने पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया।
विज्ञापन

गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के सदस्यों ने नेमछपरा स्थित गंगा घाट पर पौधरोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया। संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने कहा कि प्रकृति की ओर लौटे बिना संसार का कल्याण संभव नहीं है। प्राकृतिक प्रतीकों और उसके सौंदर्य को बिगाड़ कर सशक्त एवं समृद्ध समाज बनाने की परिकल्पना करना नादानी है। हरपुर स्थित योगेंद्र आईटीआई परिसर में विचार गोष्ठी वाचस्पति पांडेय उर्फ शैलेंद्र पांडेय अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सपा नेता अजीत मिश्रा ने कहा कि गंगा नदी की अविरलता और पौधरोपण को कागजी नहीं धरातल पर व्यापक रूप से करना होगा अन्यथा पर्यावरण की रक्षा कर पाना संभव नहीं हो सकता। साथ ही रोपे गए पौधों की रक्षा की जिम्मेदारी भी लेनी होगी। इस अवसर पप्पू सिंह, आशीष, रोहित सिंह, संत लाल वर्मा, सुशील सिंह, मिठाई लाल, संजय तिवारी, सुशील तिवारी, संजय पांडेय आदि रहे। ध्रुव जी सिंह स्मृति सेवा संस्थान पुर के सचिव भानु प्रताप सिंह बब्लू की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे रोपे गए। इस दौरान लोगों ने पौधों के संवर्धन और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बसंतपुर में महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव पूनम पांडेय ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर डॉ. विजयानंद पांडेय, नन्दजी सिंह, विकास यादव, युवा कवि ई.हर्ष पांडेय, दीपू पांडेय, शहनाज बेगम, रामायण चौरसिया, अशोक राम आदि रहे। इसके अलावा जिले के साहित्यकारों ने आनंद नगर में औषधीय, फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया। इसके बाद अखिल भारतीय विकास परिषद व साहित्य चेतना समाज के तत्वाधान में संक्षिप्त काव्य गोष्ठी हुई। इस अवसर पर डॉ. नवचंद्र तिवारी, डॉ. कादंबिनी सिंह, डॉ फतेहचंद बेचैन, मीनाक्षी सिंह, जैनेंद्र तिवारी ने पर्यावरण पर आधारित रचनाएं पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतसर: जनऊपुर में परशुराम युवा मंच व जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी विषयक गोष्ठी हुई। पर्यावरणविद् बब्बन पांडेय और धनेश पांडेय के नेतृत्व में गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में नीम व पीपल के पौधे लगाए और लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर सक्षम पांडेय, विशाल, पुनीत, अतुल, निशांत, अनुभव, अनमोल, विपूल, तेजश पांडेय रहे।
दुबहड़: क्षेत्र के रामपुर टिटिहि गांव में जनसेवा समिति के तत्वावधान में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अशोक पांडे, प्रदीप सिंह, शिवप्रसाद सिंह, बब्बन सिंह, दिलीप सिंह, अजीत सिंह, लल्लन ठाकुर, प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना राम, नागेश्वर सिंह, पप्पू सिंह, अनूप पटेल, श्याम बिहारी पटेल आदि रहे।
बेल्थरारोड: नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने चंद्रशेखर पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर मोहन मद्धेशिया, आलोक गुप्ता, सुरेश पटेल, विनोद जायसवाल, अभिनव शरण, दयानंद, उमेश यादव आदि रहे।

सिकंदरपुर: डोमनपुरा निवासी सेवानिवृत्त एसआई भागवत पांडेय एवं मोहल्ले वासियों ने पौधे रोपे। इस मौके पर अद्भुत नाथ पांडेय, जय नाथ पांडेय, निगम पांडेय, चुन्नू पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed