फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Plans to deliver door to door

सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्यकर्ता से आह्वान

Mon, 28 Sep 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Plans to deliver door to door
घोघा। हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी वर्तमान श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन अमरेंद्र सिंह द्वारा बासड़ीह विधान सभा के दर्जनों गांव में जनसंपर्क कर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का अपने कार्यकर्ताओं से अपील की। इसके साथ ही बासड़ीह विधान सभा में 2022 में हर हाल में कमल खिलाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं से संकल्पित होकर दिन रात एक कर लगने की बात कही।
विज्ञापन

क्षेत्र के मनियर, उदयपुर, रामपुर, बसवरिया, बड़ागांव, विशुनपुरा सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क के दौरान लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चेयरमैन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य की बात तो यह है कि पिछले 40 वर्षों से आज तक इस विधानसभा में कभी कमल नहीं खिला है जो हम सब कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही सोचनीय बात है। इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को आज एक संकल्प लेना होगा कि 2022 विधानसभा चुनाव में संकल्पित होकर कमल खिलाने के लिए प्रत्येक घरों में जाकर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं से अवगत कराया जाए और पात्रों को हर हाल में सरकार की सभी योजनाओं को लाभ दिया जाए। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान पर किसी भी तरह की ठेस नहीं पहुंचने दिया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मैं 24 घंटे तैयार हूं कार्यकर्ता अपने आपको कहीं से भी कमजोर महसूस ना करें। कहा कि केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है बहुत ही सराहनीय है। इस मौके पर अभयजीत तिवारी, बबलू, उमेश सिंह, कौशल सिंह, श्रीनिवास मिश्रा, जगमोहन राजभर, रवि चंदन सिंह, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार, लखेश्वर सिंह, प्रदुमन चौहान, राकेश चौहान, लल्लन गोंड, अजीत यादव, शिवशंकर यादव, अंजनी राम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed